Monkeypox Death In India: भारत में मंकीपॉक्स से हुई पहली मौत, UAE से लौटा था युवक

देश में अब तक मंकीपॉक्स के 4 मरीज पाए गए हैं। इसमें से 3 मरीज केरल और एक मरीज दिल्ली का है। जहां ट्रैवल हिस्ट्री के अनुसार केरल के तीनों मरीज विदेश से लौटे हेैं।

0
247
Monkeypox Death In India
Monkeypox: भारत में मंकीपॉक्स के 5 मरीजों की स्टडी रिपोर्ट आई सामने, समलैंगिक संबंधों की पुष्टि नहीं

Monkeypox Death In India: भारत में मंकीपॉक्स का डर लोगों के जेहन में बना हुआ है। देश में मंकीपोक्स का बढ़ता खतरा लगातार चिंता विषय बना हुआ है। इसी बीच देश में मंकीपॉक्स से पहली मौत की खबर सामने आई है। दरअसल, केरल में शनिवार को 22 साल के युवक की मंकीपॉक्स से मौत हो गई है। मरने वाला युवक यूएई से भारत लौटा था। दरअसल, युवक की रिपोर्ट यूएई में ही मंकीपॉक्स पॉजिटिव आई थी।

Monkeypox Death In India

देश में अब तक पाए गए मंकीपॉक्स के 4 मरीज

बता दें कि देश में अब तक मंकीपॉक्स के 4 मरीज पाए गए हैं। इसमें से 3 मरीज केरल और एक मरीज दिल्ली का है। जहां ट्रैवल हिस्ट्री के अनुसार केरल के तीनों मरीज विदेश से लौटे हेैं। वहीं अब मंकीपॉक्स से युवक की मौत के बाद लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

Monkeypox Death In India

Monkeypox से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने कसी कमर

वहीं केंद्र सरकार ने भी मंकीपॉक्स से निपटने के लिए कमर कस ली है। केंद्र ने मंकीपॉक्स के मामलों पर नजर रखने और इनफेक्शन की रोकथाम के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये टास्क फोर्स देश में इनफेक्शन का पता लगाने के लिए जांच केंद्रों के विस्तार को लेकर सरकार का मार्गदर्शन करेगा। साथ ही मंकीपॉक्स की रोकथाम के लिए टीकाकरण से जुड़े पहलुओं पर नजर रखेगा। बता दें कि नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी के पॉल इस टास्क फोर्स की अगुवाई करेंगे।

संबंधित खबरें…

Monkeypox: आंध्र प्रदेश के गुंटूर में 8 साल के लड़के में पाए गए मंकीपॉक्स के लक्षण

Monkeypox: हिमाचल प्रदेश में भी मंकीपॉक्स ने दी दस्तक! कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं