बीजेपी में मंत्रिमंडल विस्तार की खबरें तेजी से चल रही हैं। इस मुद्दे को लेकर आज पीएम मोदी के घर बैठक होने वाली थी लेकिन किसी कारण 6,7, और 8 को होने वाली सभी बैठकों को टाल दिय गया है। वहीं दूसरी तरफ पार्टी 8 राज्यों में राज्यपाल को बदल रही है। कैबिनटे विस्तार को लेकर बड़ा फेर बदल 8 जुलाई को सुबह 10.30 बजे के आस पास हो सकता है।

यह पहली बार हुआ है जब एक साथ 8 राज्यों के राज्यपाल को बदल दिया गया है। इससे पहले साल 2018 में एक साथ 7 राज्यों के राज्यपाल बदले गए थे। राज्यपालों को बदल कर बीजेपी सीधे तौर पर बता रही है कि कैबिनेट 2.0 का विस्तार बड़े पैमाने पर होने वाल है। वहीं कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

दरअसल मध्यप्रदेश से मोदी कैबिनेट में मंत्री रहे थावर चंद गहलोत को पार्टी ने कर्नाटक का राज्यपाल बना दिया है। इससे आशंका और तेज हो गई है कि सिंधियां को जगह देने के लिए पार्टी ने साल 2014 से कैबिनेट में मंत्री रहे गहलोत को हटा दिया है।

बात दें कि ये चर्चा जरूर है कि मोदी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपेंगे। अभी तक मध्य प्रदेश से मोदी कैबिनेट में 4 मंत्री थे। नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, थावर चंद गहलोत और फग्गन सिंह कुलस्ते।

कैबिनेट बिस्तार को लेकर पार्टी सबसे अधिक ध्यान उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य चुनावी राज्य कर रही है।। वहीं इसमें कुछ खास पार्टियों को भी शामिल किया गया है जिसमे जनता (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (पशुपति पारस गुट), अपना दल (उत्तर प्रदेश) है। कैबिनेट विस्तार के लिए पार्टी इन दलों को अधिक अहमियत दे सकती है।

मंत्रिमंडल विस्तार में इन मंत्रियों को जगह मिल सकती है।

नारायण राणे

ज्योतिरादित्य सिंधिया

सर्वानंद सोनवाल

शांतनु ठाकुर

पशुपति पारस

राजीव रंजन

सुशील मोदी

संतोष कुशवाहा

वरुण गांधी

अनुप्रिया पटेल

प्रवीण निषाद

8 में से 4 का ट्रांसफर, 4 नए गवर्नर

1. मंगूभाई छगनभाई पटेल: मध्य प्रदेश के राज्यपाल होंगे।

2. थावर चंद गहलोत: केंद्रीय मंत्री थे, अब कर्नाटक के राज्यपाल होंगे।

3. रमेश बैस: त्रिपुरा के गवर्नर थे, अब झारखंड के गवर्नर होंगे।

4. बंडारू दत्तात्रेय: हिमाचल के गवर्नर थे, अब हरियाणा के राज्यपाल होंगे।

5. सत्यदेव नारायण आर्य: हरियाणा के राज्यपाल थे, अब त्रिपुरा के गवर्नर होंगे।

6. राजेंद्र विश्वनाथ आरलेकर: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल होंगे।

7. पीएएस श्रीधरन पिल्लई: मिजोरम के राज्यपाल थे, अब गोवा के गवर्नर होंगे।

8. हरिबाबू कम्भमपति: मिजोरम के राज्यपाल होंगे।