MCD Election 2022: आम आदमी पार्टी ने शनिवार को दिल्ली नगर निगम के लिए 4 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए 117 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा कर दी है। इसके पहले पार्टी ने शुक्रवार को अपने 134 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। वहीं पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट पहले ही जारी कर दी है। 7 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।

MCD Election 2022: नामांकन भरने की अंतिम तारीख 14 नवंबर
बता दें कि दिल्ली नगर निगम में 250 वार्ड है। यहां चुनाव के लिए पिछली बार की तरह ही EVM यूज किया जाएगा। यहां 50 हजार से ज्यादा इवीएम रखे गए हैं। वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे चक चलने वाली है। वैसे तो दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें हैं लेकिन चुनाव केवल 68 सीटों पर ही होने वाला है। यानी 68 सीटों में कुल 250 वार्ड है।

नामांकन प्रक्रिया 7 नवंबर से ही शुरू हो गई है। नामांकन भरने की अंतिम तारीख 14 नवंबर यानि कल है। नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख 16 नवंबर तय की गई है। अरविंद केजरीवाल ने लिस्ट जारी करते हुए पत्रकारों के संबोधन में कहा कि ये सरकार केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस करती हैं और 24 घंटे अरविंद केजरीवाल को गाली देते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो मुझे धोखेबाज, आतंकवादी, खालिस्तानी और न जाने क्या-क्या कहा। यह कैसी राजनीति है? केरीवाल ने भाजपा को चुनौती दी थी कि वह जनता को बताए कि उसने पिछले 15 वर्षों में एमसीडी में क्या किया है।

संबंधित खबरें:
- MCD चुनाव से पहले Arvind Kejriwal की ’10 गारंटी’, बोले- कूड़े का नया पहाड़ नहीं बनने देंगे
- Gujarat Assembly Election: शिक्षा, स्वास्थ्य और नौकरी… जानें कांग्रेस के घोषणापत्र में क्या है खास?