Mamata Banerjee : ‘एकला चलो रे’ की राह पर ममता, पश्चिम बंगाल सीएम के अकेले चुनाव लड़ने पर I.N.D.I.A को तगड़ा झटका

0
11

Mamata Banerjee : लोकसभा चुनावों में अब कुछ ही महीनों का समय बचा है। जहां एक ओर सत्ताधारी पार्टी बीजेपी और उसका अलायंस NDA एकजुट नजर आ रहा है। वहीं, विपक्षी गठबंधन इंडिया में दरारें भरने का नाम ही नहीं ले रही हैं। खबर आ रही है कि पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है। बीते काफी समय से कांग्रेस से नाराज नजर आ रही ममता ने ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) पश्चिम बंगाल की सभी लोकसभा सीटों पर अपने दम पर यानी बिना इंडिया अलायंस के चुनाव लड़ेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पश्चिम बंगाल सीएम ने कांग्रेस की सीट शेयरिंग में देरी का हवाला देते हुए, इंडिया अलायंस से फिलहाल दूरी बनाई हुई है।   

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा,  ‘कांग्रेस पार्टी के साथ मेरी कोई चर्चा नहीं हुई। मैंने हमेशा कहा है कि बंगाल में हम अकेले लड़ेंगे। मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि देश में क्या किया जाएगा, लेकिन हम एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी हैं और बंगाल में हैं। हम अकेले ही भाजपा को हरा देंगे। मैं I.N.D.I. गठबंधन का हिस्सा हूं। राहुल गांधी की न्याय यात्रा हमारे राज्य से गुजर रही है, लेकिन हमें इसके बारे में सूचित नहीं किया गया है।’

बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने पश्चिम बंगाल में 10-12 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन सीएम ममता ने राज्य में कांग्रेस को केवल 2 सीटें देने की पेशकश की थी। टीएमसी प्रमुख ने कांग्रेस की मांग को अनुचित बताया था और उनकी आलोचना की थी। इससे पहले भी ममता इंडिया गठबंधन को अपनी नाराजगी जता चुकी हैं, कुछ समय पहले विपक्षी गठबंधन की वर्चुअल मीटिंग में ममता शामिल नहीं हुई थीं।

यह भी पढ़ें:

असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का बड़ा जुबानी हमला! कहा- ‘सबसे भ्रष्ट CM को अमित शाह कर रहे कंट्रोल, खिलाफ बोलेंगे तो…’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here