भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी को मोटरबाईक और विंटेज कारों का बहुत शौक है, और यह बात किसी से छूपी नहीं है। धोनी के पास गाड़ियों का बहुत बड़ा कलेक्शन है। उन्होंने अपने गाड़ियो को रखने के लिए अपने घर रांची में ही पार्किंग के लिए शो रूम बनाया है।

b17ed531 b5ce 4d72 91aa c42c4c510d2b

ऐसी खबर धोनी के फैंस के लिए पुरानी है, मगर यह खबर कुछ हट कर है। जिससे धोनी की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। आपको बता दें कि धोनी और साक्षी की शादी के 11 साल पूरे हो गए हैं। माही ने इस सुनहरे मौके पर अपनी बीवी साक्षी को विंटेज कार गिफ्ट किया है।

यह जानकारी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है और साथ ही इसके लिए माही को शुक्रिया भी कहा है। साक्षी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विंटेज कार की तस्वीर शेयर की और कैप्शन देते हुए लिखा, “सालगिरह उपहार के लिए धन्यवाद।” आपको बता दें कि धोनी और साक्षी की शादी साल 2010 में 4 जुलाई को हुई थी। इन दोनों ने देहरादून में जाकर शादी रचाई थी।

df96297a b7a0 47c6 bbb5 fb92cb06f026

साक्षी से शादी करने के बाद माही क्रिकेट वर्ल्ड में काफी आगे निकल गए। शादी के ठीक एक साल बाद धोनी की कप्तानी में भारत ने विश्व कप का खिताब जीता था। यह खिताब 28 साल के बाद भारतीय टीम जीतने में सफल रही थी। धोनी ने 2011 विश्व कप के फाइनल में कप्तानी पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी। वहीं, साल 2015 में धोनी और साक्षी ने एक बेटी को जन्म दिया। जिसका नाम दोनों ने जीवा रखा।

जीवा के जन्म के समय धोनी देश से बाहर विश्व कप खेल रहे थे विश्व कप के बाद धोनी ने पहली बार अपनी बेटी जीवा को देखा था। आपको बता दें कि अगस्त 2020 को धोनी ने इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास का फैसला कर लिया वैसे, इस समय में धोनी आईपीएल खेल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here