Maharastra Politics: महाविकास अघाड़ी में पड़ी फूट? निकाय चुनाव अपने दम पर लड़ने की तैयारी में Congress

0
323
Maharastra Politics

Maharastra Politics: नवी मुंबई महाविकास आघाड़ी में फूट पड़ती दिख रही है। नवी मुंबई Congress जिला अध्यक्ष अनिल कौशिक ने कहा कि हमें राज्य नेतृत्व से आदेश आया है कि हम सभी स्थानीय निकाय चुनाव अपने दम पर लड़ें, उस आदेश का पालन करने के लिए नवी मुंबई कांग्रेस अपनी तैयारियों में जुट गई है।

Maharastra Politics: बीजेपी का दावा जल्द गिर जाएगी सरकार

devendra-fadanvis, Maharastra Politics
फोटो साभार-सोशल मीडिया

राज्य में महा विकास आघाडी सरकार की स्थापना के बाद से माहाविकास आघाड़ी और भाजपा के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। भाजपा लगातार कहते आ रही है कि तीन पहियों पर चल रही सरकार जल्द ही गिर जाएगी। भाजपा का कहना है इन तीनों पार्टियों में काफी मतभेद है। यह लोग आपस में किसी मुद्दे पर एकजुट नहीं हो पा रहे हैं। इसलिए इनकी सरकार जल्दी गिर जाएगी।

Maharastra Politics: 2 साल से चल रही है महाविकास आघाडी की सरकार

Maharastra Politics: लगातार विवादों की खबर आने के बाद भी करीब 2 साल के बाद भी सरकार टिकी हुई है। लेकिन अब नवी मुंबई महाविकास आघाडी में फूट पड़ती नजर आ रही है। कुछ दिन पहले ही महाविकास आघाडी के सभी नेता सानपाड़ा स्थित वडार भवन में इकट्ठा हुए थे और एक साथ चुनाव लड़ने की बात कही थी। लेकिन प्रदेश कांग्रेस के एक पत्र के बाद महाविकास आघाडी के उस दावे की हवा निकल गई है। और अब नवी मुंबई कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है। आज शाम नवी मुंबई कांग्रेस ने अपने पदाधिकारियों की एक मीटिंग बुलाकर चुनाव की तैयारी में लगने का आदेश किया।

ये भी पढ़ें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here