देशभर में किसान कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। तो वहीं मध्यप्रदेश में किसानों के दो गुटो में भिड़ंत हो गई और सरेआम गोलियां चली। इस कांड में एक किसान बुरी तरह जख्मी हो गया है।

मध्य प्रदेश के मुरैना में कृषि उपज मंडी में बाहुबलियों ने जम कर उतपात मचाया। यहां पर दिनदहाड़े फायरिंग हुई। गोली चलने से एक किसान घायल हो गया है। फायरिंग से दहशत फैल गई। गोली कांड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

खबर है कि , सरायछौला थानाक्षेत्र के पिढ़ावली गांव के कृषि उपज मंडी में पिढ़ावली सहकारी संस्था कल समर्थन मूल्य पर बाजरा की खरीद कर रही थी। इस दौरान टोकन वाले किसानों के बीच जबरदस्ती बाजरा तुलवाने को लेकर विवाद हो गया। तभी एक बाहुबली फायरिंग करने लगा।

विवाद बढ़ता गया और बाहुबली ने गोली चलाकर अपने ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर भाग गया। फायरिंग करते हुए एक व्यक्ति का वीडियो भी वायरल हो रहा है। मौके पर प्रशासन और पुलिस के आला अफसर पहुंच गए। घटनास्थल से दो खाली खोखे भी बरामद किए गए हैं। फायरिंग में एक किसान घायल हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here