मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने देश के 6 शिक्षण संस्थानों को उत्कृष्ट संस्थानों की लिस्ट में शामिल किया है। इस लिस्ट में 3 सरकारी और 3 निजी संस्थान शामिल है। बता दें कि इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस की लिस्ट में शामिल होने वाले विश्वविद्यालयों को अधिक सहायता दी जाती है और संस्थान कोर्स आदि पर फैसला लेने का अधिकार होता है। आइए हम आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में किन- किन संस्थानों को शामिल किया गया है।

सार्वजनिक क्षेत्र की लिस्ट में तीन संस्थानों का नाम शामिल है, जिसमें IIT दिल्ली भी है। आईआईटी दिल्ली का नाम देश के टॉप विश्वविद्यालयों में भी शामिल है

IIT बॉम्बे- उसके बाद आईआईटी बॉम्बे का नाम है। यह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान का दूसरा सबसे बड़ा परिसर और महाराष्ट्र राज्य का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है।

IISC बेंगलुरु- भारतीय विज्ञान संस्थान भारत का वैज्ञानिक अनुसंधान और उच्च शिक्षा के लिए अग्रगण्य शिक्षा संस्थान है। यह बेंगलुरु में स्थित है। इस संस्थान की गणना भारत के इस तरह के उष्कृष्टतम संस्थानों में होती है।

वहीं निजी संस्थानों में तीन यूनिवर्सिटी के नाम घोषित किए गए हैं।नीजी संस्थानों में शामिल तीन यूनिवर्सिटी की लिस्ट में मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एक है। उसके बाद बिट्स पिलानी का नाम है। बिड़ला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान भारत के सबसे पुराने और अग्रणी प्रौद्योगिकी संस्थानों में से एक है। पिलानी (राजस्थान, भारत) के अलावा बिट्स के कैम्पस गोआ, हैदराबाद और दुबई में भी हैं।

निजी संस्थानों में तीसरा नाम जियो इंस्टीट्यूट का है और इसके नाम की घोषणा को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल ये संस्थान अभी अस्तित्व में नहीं और अभी खुला भी नहीं है।

बताया जा रहा है कि सरकार ने जियो इंस्टीट्यूट को ग्रीनफील्ड कैटेगरी के तहत चुना है, जो कि नए संस्थानों के लिए होती है और उनका कोई इतिहास नहीं होता है। हालांकि अभी तक इंटरनेट पर जियो इंस्टीट्यूट के कैंपस, कोर्स आदि के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह एक प्रोजेक्टेड संस्थान है।

वहीं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि देश के लिये इंस्टीट्यूट आफ एमिनेंस काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में हमारे यंहा 800 विश्वविद्यालय हैं लेकिन इनमें से एक भी शीर्ष 100 या 200 की विश्व रैंकिंग में शामिल नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here