भारतीय टीम के सबसे चर्चित पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उर्फ माही संन्यास के बाद अपना वक्त डेयरी फार्म के साथ साथ ऑर्गेनिक खेती पर लगा रहे हैं। रांची के धुर्वा में स्थित सेम्बो में 55 एकड़ जमीन में खेती कर रहे हैं। यहां पर ऑर्गेनिक खेती के साथ-साथ डेयरी फार्म भी कर रहे हैं। माही के खेती में इस समय केवल मौसमी और सब्जी ही उग रही है।

माही के 55 एकड़ खेती में टमाटर, फूल गोभी, पत्ता गोभी, ब्रोकली उग रही है। यहां पर इस समय टमाटर का उत्पादन अधिक है। धोनी के फार्म हाउस में रोजाना 80 किलों टमाटर टूट रहा है। मार्केट में इसकी काफी मांग है और बाजार में पहुंचते ही सभी टमाटर खत्म हो जाते हैं।

TOMATO

बता दें कि टमाटर को ऑर्गेनिक रूप से उगाया जाता है। इसलिए इसकी मांग अधिक है। आने वाले समय में धोनी की खेती में उगने वाली पत्ता गोभी रांची के बाजार में उपलब्ध होंगे। फिलहाल धोनी के फार्म का टमाटर 40 रुपये किलो बिक रहा है।

वहीं, धोनी के फार्म हाउस में रोजाना लगभग 300 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है और इनका दूध सीधे बाजार में बिक रहा है। 55 रुपये किलो दूध का भाव रखा गया है जो कुछ ही घंटों में खत्म हो जाता है।

MILK

धोनी के फार्म हाउस में भारतीय नस्ल की साहीवाल और फ्रांस के नस्ल की फ्रीजियन गाय हैं। कुल मिलाकर 70 गाय हैं। सभी गाय को पंजाब से लाया गया है। धोनी के फार्म हाउस की देखरेख शिवनंदन और उनकी पत्नी सुमन यादव करती हैं। इन्हीं के जिम्‍मे पूरा सब्जी का कारोबार है।

केयर टेकर शिवानंदन के अनुसार साग-सब्जी और दूध के जरिए उन्होंने लाखों रूपए की कमाई की है। शिवानंदन ने लाखों रूपए धोनी के अकाउंट में डाला है। माही अपने इस नए काम से बेहद खुश हैं।

बता दें कि माही क्रिकेट के मैदान के बाद अब खेती के मैदान में अपना जादू दिखा रहे हैं। उनके फैन्स कहते है कि, धोनी अगर मिट्टी को हाथ लगा दे तो वो भी सोना बन जाती है। वक्त के साथ पता चलेगा धोनी खेती के मामले में कितना सफल होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here