Lalu Yadav और Sushil Modi की तस्वीर को शरारती तत्वों ने ‘कुत्ते’ और ‘सुअर’ से बदला, बाद में हटाया गया

0
487
Lalu Yadav
Lalu Yadav

Lalu Yadav: गुरुवार को कुछ शरारती तत्वों ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) के विकिपीडिया पेज की प्रोफाइल इमेज कुत्ते से बदल दी। यही नहीं राज्यसभा सांसद सुशील मोदी की तस्वीर की जगह सूअर की तस्वीर लगा दी गयी। इस घटना के बाद डिजिटल दुनिया में भूचाल आ गया है। हालांकि दोनों नेताओं की तस्वीरों को बाद में दुरुस्त कर दिया गया था।

Lalu Yadav की तस्वीर से छेड़छाड़…

lalu yadav 1

राजद, जो बिहार में मुख्य विपक्षी दल है, ने घटना की निंदा की है और गहन जांच की मांग की है। राजद के प्रवक्ता ने कहा, “मैं इसकी निंदा करता हूं। जिन्होंने ऐसा किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। सभ्य व्यक्ति ऐसा कुछ नहीं कर सकते। यह कुछ बदमाशों का काम है। लालूजी एक राष्ट्रीय नेता हैं।”

Lalu Yadav के अलावा सुशील मोदी की तस्वीर से भी छेड़छाड़…

sushil modi 1

राजद के अन्य नेताओं का मानना था कि यह लालू के विरोधियों की करतूत हो सकती है जो उनकी छवि खराब करना चाहते हैं। सच तो यह है कि विकिपीडिया पर कोई भी किसी भी पेज पर फोटो बदल सकता है। लेकिन इसके लिए सबसे पहले विकिपीडिया की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। उसके बाद ही बदलाव किया जा सकता है।

संबंधित खबरें…

जीप ड्राइव करते नजर आए Lalu Yadav, कहा- इस संसार में जन्मे सभी लोग किसी ना किसी रूप में ड्राइवर ही तो है; देखें VIDEO