वैसे तो भारतीय नेताओं पर जोक्स पहले भी बनते रहे हैं और सोशल मीडिया के आने के कारण इसका चलन अब और भी ज्यादा बढ़ गया है। इस चलन में राहुल गांधी भी पीछे नहीं है। उनकी गलतियों या पोज पर भारतीय लोग हमेशा से ही सोशल मीडिया पर जोक्स शेयर करते रहते हैं। ऐसे ही एक नया जोक्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि इस समय राहुल गांधी विदेश दौरे पर हैं। जर्मनी के बाद अब वो लंदन में हैं जहां वो अप्रवासी भारतीयों से मिल रहे हैं। लेकिन भारत में उनके तस्वीरों का सोशल मीडिया पर यूजर्स खूब इस्तेमाल कर रहे हैं।
एक यूजर्स ने उनकी एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है ‘तारे जमीं पर’। ये तस्वीर ‘आर्काइव ऑफ जर्मन मेंबर्स ऑफ पार्लियामेंट’ की है जहां राहुल गांधी बल्बों के बीच चलते दिख रहे हैं। इसी तस्वीर को शेयर करते हुए यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि तारे जमीं पर। वहीं इसी तस्वीर को शेयर करते हुए दूसरे यूजर ने लिखा है कि राहुल गांधी चेक कर रहे हैं कि कहीं ये बल्प ‘मेक इन इंडिया’ तो नहीं है।
वहीं एक यूजर ने उनकी कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए उनसे कुछ प्रश्न पूछे हैं कि वो पृथ्वी के बारे में क्या सोचते हैं कि वो गोल है या फ्लैट?, दूसरा प्रश्न पूछा जाता है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद वो क्या करेंगे? इसी तरह के और भी प्रश्न पूछे जाते हैं जिसमें तस्वीरों में उनके रिएक्शन देखने लायक हैं।
#RahulInBerlin Season 1, Ep3:
Q1: Rahulji, what do u think, is Earth flat or round?
Rahul: Pic1
Q1: Rahulji, who wrote our national anthem?
Rahul: Pic2
Q3: Rahulji, Ok, what will u do if u become PM?
Rahul: Pic3
Q4: Rahulji, Y did u lose so many elections?
Rahul:Pic4 pic.twitter.com/se5eizSjwm
— Hellomrvj (@MrVJ_hello) August 24, 2018
बता दें कि राहुल गांधी इस समय लंदन में हैं। लंदन में वो बीजेपी और आरएसएस पर करारा हमला बोल रहे हैं। उन्होंने आरएसएस की तुलना आतंकवादी संगठन से भी कर डाली जिसे लेकर बीजेपी ने कड़ा विरोध जताया है।