बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को रांची जेल से जमानत मिल गई है। लालू प्रसाद यादव चर्चित स्कैम चारा घोटाले मामले में जेल में बंद थे। इन्हें 3 अक्टूबर 2013 में पांच साल की सजा सुनाई गई थी और 25 लाख का जुर्माना भी लगाया गया था।

लालू अभी जेल से नहीं निकलेंगे, क्योंकि दुमका ट्रेजरी मामले की सुनवाई बाकी है। गौरतलब है कि लालू ने चाईबासा ट्रेजरी केस में अपनी आधी सजा पूरी कर ली है।

चाईबासा ट्रेजरी केस में लालू यादव ने आधी सजा पूरी कर लेने का हवाला देते हुए जमानत के लिए अर्जी पेश की थी। पिछली सुनवाई में सीबीआई ने कहा था कि अभी आधी सजा पूरी होने में 26 दिन बाकी है। इसके बाद मामले की सुनवाई 9 अक्टूबर तक के लिए टाल दी गई थी। आज लालू यादव को चाईबासा केस में जमानत मिल गई है।

lalu 1

बेल मिली पर जेल से पीछा नहीं छूटा

हालांकि, चाईबासा मामले में जमानत मिल जाने के बाद भी लालू यादव को जेल में ही रहना होगा, क्योंकि चारा घोटाले के दुमका केस में सजायाफ्ता हैं और मामले में उन्हें अभी जमानत मिलनी बाकी है। नवंबर में दुमका केस में भी लालू यादव की सजा की आधी पूरी हो जाएगी। लालू यादव के वकील उम्मीद कर रहे हैं कि नवंबर के बाद वो जेल से बाहर आ सकते हैं। 

11 साल नहीं लड़ सकते हैं चुनाव

लालू प्रसाद यादव की लोक सभा की सदस्यता समाप्त कर दी गयी थी। इसके अनुसार लालू प्रसाद यादव 11 साल तक चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। लोक सभा के महासचिव ने यादव को सदन की सदस्यता के अयोग्य ठहराये जाने की अधिसूचना जारी की थी। संसद की सदस्यता गँवाने वाले लालू प्रसाद यादव भारतीय इतिहास में लोक सभा के पहले सांसद हो गये हैं।

लालू प्रसाद यादव के साथ जेडीयू के नेता जगदीश शर्मा को भी चारा घोटाला मामले में दोषी करार दिया गया था। लोक सभा ने इन्हें भी अयोग्य ठहराया था।

पांच साल कारावास

15वीं लोक सभा में लालू प्रसाद यादव बिहार के सारण से सांसद थे। लेकिन हवा ने अपना रुख बदला और उनका नाम बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में सामने आया। रांची स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत ने पांच साल कारावास की सजा सुनाई थी। इस सजा के लिए उन्हें बिरसा मुण्डा केंद्रीय कारागार रांची में रखा गाय है।

1997 में मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

सीबीआई ने 1997 में लालू प्रसाद यादव के खिलाफ चारा घोटाले मामले में आरोप पत्र दाखिल किया। इस समय लालू बिहार की गद्दी पर सवार थे। जब उन्हें जेल जाना पड़ा तो मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर आरजेडी के अध्यक्ष बन गए। इस्तीफा देने के बाद लालू की गद्दी को उनकी पत्नी राबड़ी देवी बखूबी संभाला।

कब क्या हुआ ?

27 जनवरी 1996: पशुओं के चारा घोटाले के रूप में सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये की लूट का भंडाफोड़ हुआ चाईबासा ट्रेजरी से इसके लिये गलत तरीके से 37.6 करोड़ रुपए निकाले गये थे।

11 मार्च 1996: पटना उच्च न्यायालय ने चारा घोटाले की जाँच के लिये सीबीआई को आदेश दिया।

19 मार्च 1996: उच्चतम न्यायालय ने उच्च न्यायालय के आदेश की पुष्टि करते हुए हाईकोर्ट की बैंच को देख-रेख के लिए कहा।

27 जुलाई 1997: सीबीआई ने मामले में राजद सुप्रीमो पर फंदा कसा।

30 जुलाई 1997: लालू प्रसाद सीबीआई अदालत के सामने पेश हुएं।

19 अगस्त 1998: लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की आय से अधिक की सम्पत्ति का मामला दर्ज कराया गया।

4 अप्रैल 2000: लालू प्रसाद यादव के खिलाफ आरोप पत्र दर्ज हुआ और राबड़ी देवी को सह-आरोपी बनाया गया।

5 अप्रैल 2000: लालू प्रसाद और राबड़ी देवी का समर्पण, राबड़ी देवी को मिली जमानत।

9 जून 2000: अदालत में लालू प्रसाद के खिलाफ आरोप तय किये।

अक्टूबर 2001: सुप्रीम कोर्ट ने झारखण्ड के अलग राज्य बनने के बाद मामले को नये राज्य में ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद लालू ने झारखण्ड में आत्मसमर्पण किया।

18 दिसम्बर 2006: लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में क्लीन चिट दी।

2000 से 2012 तक: मामले में करीब 350 लोगों की गवाही हुई। इस दौरान मामले के कई गवाहों की भी मौत हो गयी।

17 मई 2012: सीबीआई की विशेष अदालत में लालू यादव पर इस मामले में कुछ नये आरोप तय किये। इसमें दिसम्बर 1995 और जनवरी 1996 के बीच दुमका कोषागार से 3.13 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी पूर्ण निकासी भी शामिल है।

17 सितम्बर 2013: चारा घोटाला मामले में रांची की विशेष अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा।

30 सितम्बर 2013: चारा घोटाला मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव दोषी करार।

6 जनवरी 2018: को स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने लालू प्रसाद को चारा घोटाला मामले में साढ़े तीन साल की सजा और पांच लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here