शादी और त्योहार का सीजन आगया है। दिल्ली की लड़कियों को इस मौके पर बहुत सारे कपड़े की जरूरत होती है। उनका मन कपड़ो से नहीं भरता है। साथ में मैचिंग चप्पल, गहने भी चाहिए होते हैं और सबसे बड़ी बात सस्ते मे चाहिए। पर बड़ी ही मुश्किल से इतनी इच्छा पूरी हो पाती है। सब कुछ एक जगह मिल जाए और सस्ते में ये तो असंभव लगता है। पर नहीं आज हम आप को कुछ शॉपिंग सेंटर के बारे में बताएंगे जहां आप की ये सभी विश पूरी हो जाएगी

दिल्ली में यहां पर आप को मिलेगा सब कुछ एक जगह पर और फिट है आप के बजट में।

  • सरोजनी नगर
sarojini nagar

दिल्ली की लड़कियों के लिए सरोजनी नगर मार्केट खजाना है। यहां पर स्टाइलिश कपड़े भी 50 रु. में मिल जाते हैं। यानी बजट में पूरी शॉपिंग। कॉलेज गर्ल्स की ये फेवरेट मार्केट है। दिल्ली यूनिवर्सिटी, आई पी, जे.एन.यू सभी जगहों से स्टूडेंट्स यहां हर दिन शॉपिंग के लिए आते हैं। इस मार्केट का सबसे बेस्ट पार्ट है बार्गेनिंग। यहां आप अपने मन मुताबिक पैसे कम करवा सकते हैं। इस मार्केट में हमेशा दिन में जाएं, क्योंकि शाम के हिसाब से यहां की लाइटिंग इतनी अच्छी नहीं है। वहीं, अगर आप घर बैठे सरोजिनी नगर से शॉपिंग करना चाहते हैं तो वो ऑप्शन भी अवेलेबल है, क्योंकि सरोजिनी नगर की अब ऑनलाइन बेससाइट भी है. इस बाज़ार के सबसे पास आईएनए मेट्रो स्टेशन है। सोमवार को सरोजिनी नगर बंद रहता है।

  • जनपथ
delhi janpath

सिर्फ एक गली में सिमटी इस मार्केट में आपको कई ट्रेंडी आउटफिट्स मिल जाएंगे। यहां कई दुकानें जूलरी की हैं। जंक जूलरी लवर्स के लिए ये बेस्ट मार्केट हो सकती है। इस गली के अलावा रोड की तरह आपको कई छोटे-छोटे स्टोर्स मिल जाएंगे। यहां से भी अच्छी शॉपिंग हो सकती है। अगर आपको कच्छ और राजस्थानी वर्क से लगाव है तो इन्हीं स्टोर्स के आसपास आपको कई महिलाएं कपड़े, एक्सेसरीज़ और होम डेकोर का सामान बेचते हुए मिल जाएंगी। यहां का सबसे नज़दीकी मेट्रो जनपथ ही है। रविवार को जनपथ की कुछ दुकानें बंद रहती हैं।लाजपत नगर
आपको एथनिक वेयर बजट में खरीदना है तो लाजपत नगर आपके लिए बेस्ट मार्केट है। यहां से आप वेस्टर्न वेयर भी खरीद सकते हैं। लाजपत में आपको कपड़ों के साथ-साथ होम डेकोर और फैब्रिक्स भी मिल जाते हैं। यहां कई फैशन स्टूडेंट्स अपने लिए सस्ते फैब्रिक की शॉपिंग करने आते हैं। यहां का सबसे नज़दिकी मेट्रो स्टेशन लाजपत नगर ही है। यह मार्केट भी सरोजिनी नगर की ही तरह सोमवार को बंद रहती है।

  • मॉनेस्ट्री, कश्मीरी गेट
%E0%A4%AE%E0%A5%89%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80 %E0%A4%95%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%B0%E0%A5%80 %E0%A4%97%E0%A5%87%E0%A4%9F

इसे आप लड़कों के लिए बेस्ट शॉपिंग अड्डे के तौर पर मान सकते हैं। यहां लड़कों के लिए एक से बढ़कर एक कलेक्शन मौजूद होता है। विंटर वेयर से लेकर समर्स तक, हर मौसम के लिए यहां बेस्ट कपड़े मिल जाएंगे वो भी आपके बजट में। यहां पर कपड़ों के अलावा लड़कों के लिए शूज़, बेस्ट जैसी एक्सेसरीज़ भी मिल जाएंगी। ये मार्केट भी सोमवार को बंद रहती है।

  • कमला नगर
%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE %E0%A4%A8%E0%A4%97%E0%A4%B0

नॉर्थ कैम्पस के बीच पॉपुलर इस मार्केट में ब्रैंड्स से लेकर स्ट्रीट शॉप्स तक के ढेरों ऑप्शन्स हैं। ये जगह डीयू के स्टूडेंट्स के बीच फूड पॉइंट और हैंग आउट प्लेस के तौर पर फेमस है। आप यहां से ब्रैंड्स के लेटेस्ट कलेक्शन से शॉप कर सकते हैं। अगर सस्ती शॉपिंग करनी है तो यहां स्ट्रीट मार्केट्स में भी कई बढ़िया कलेक्शन मिल जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here