अप्रैल का महीना शुरू हो गया है लेकिन गर्मी ने अपने तेवर मार्च के महीने में ही दिखाने शुरू कर दिए थे। जैस-जैसे महीने बढ़ते जाएंगे वैसे-वैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ता जाएगा। अभी महाराष्ट्र और राजस्थान में गर्मी से बुरे हाल हैं। गर्मी के बढ़ते, कई जगहों पर आग लगने के ज्यादा मामले सामने आते हैं। ऐसे में अग्निशमन का पूर्ण रूप से इंतजाम होना एक अहम बात है।

OO 5अगर बात करें दिल्ली की तो दिल्ली में फायर सर्विस का हाल बहुत ही बुरा है। दिल्ली में अग्निशमन स्टाफ में केवल 1800 कर्मचारी ही मौजूद है जिसके चलते यदि कहीं आग की दुर्घटना हो जाती है तो ऐसे में  कर्मचारी कम पड़ जाते हैं। 1800 कर्मचारी भी एक दिन में आधे-आधे दिन की ड्यूटी से काम करते हें। हालांकि बताया जा रहा है कि सरकार की तरफ से फायर सर्विस में लगभग 3200 पोस्ट दी गई हैं। ऐसे में फायर सर्विस में कम कर्मचारियों की संख्या एक गंभीर समस्या है। वहीं बात करें डीएसएसएसबी की तो उन्होंने फायर सर्विस में 1250 भर्तीयां दी गई हैं जो अभी तक पूरी नहीं की गई है।

दिल्ली के फायर सर्विस के निदेशक जी सी मिश्रा ने बताया कि आग लगने पर जब फायर सर्विस को भेजा जाता है तो कम कर्मचारियों के चलते एक दमकल गाड़ी में केवल 2 लोगों को भेजा जाता है। कभी-कभी कम कर्मचारियों के चलते आग को बूझाने में काफी समय लग जाता है जिसके चलते घटना स्थल में मौजूद लोग उनके साथ झगड़ा करने लग जाते हैं। हालांकि निदेशक ने बताया है कि इन कमियों को जल्द ही पूरा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here