सीमा पर जवानों के हाथों से परास्त होने के बावजूद पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई अपने नापाक इरादों से बाज नहीं आता। आईएसआई हमेशा हिंदुस्तान की गतिविधियों का पता लगाने के प्रयास करता रहता है। अपने बल पर कुछ कर पाने में आईएसआई नाकाम रहा है इसलिए अब घिनौने काम को अंजाम दे रहा है।

आईएसआई अब हिंदुस्तान की गतिविधियों के बारे में जानने के लिए लड़कियों का सहारा ले रहा है। बताया जा रहा है कि आईएसआई ने इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन विषकन्या’ का नाम दिया है। इसके चलते वह जवानों में घुसपैठ कर गुप्त सूचना जुटाने का प्रयास कर रही है। आईएसआई लड़कियों का सहारा लेकर जवानों को फंसाने का काम कर रही है। आईएसआई पहले उन लड़कियों की सोशल मीडिया पर प्रोफाइल बना रही है फिर उन लड़कियों के द्वारा भारतीय सेना व बीएसएफ के जवानों को फंसा रही है। इसी के साथ वह अधिकारी और जवानों को हनी ट्रैप में फंसा कर सेवा व सरकार की तमाम गुप्त जानकारियां निकलवाने का प्रयास कर रही है। इस बात की जानकारी का तब पता चला जब सेना के दो जवान आपस में झगड़ा कर रहे थे जिसके बाद एक जवान ने दूसरे जवान को आईएसआई से मरवाने की धमकी दी।

इस घटना के बाद जब इसकी तह तक पहुंचा गया तो सभी के होश उड़ गए। इस बात के पक्के सबूत मिले हैं कि कुछ जवान आईएसआई की इस नापाक इरादों में फंसकर उनके’ऑपरेशन विषकन्या’ के जाल में फंसकर हनी ट्रैप का शिकार हो गए हैं। आईएसआई के इस शर्मनाक कारनामें के बाद भारत की खुफिया एजेंसी चौकन्ना हो गई है। साथ ही वह इस मामलें की जड़ तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here