लगातार चर्चाओं में रहने वाले झारखंड के जामताड़ा विधानसभा सीट से Congress विधायक Irfan Ansari ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। विधायक ने कहा है कि बतौर एक MBBS डॉक्टर बता रहा हूं, ‘ज्यादा Mask का उपयोग नहीं करना चाहिए’।
Irfan Ansari बिना मास्क के थे कार्यालय में
विधायक Irfan Ansari बिना मास्क के अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। जब मीडिया वालों ने उनसे मास्क को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि एक MBBS डॉक्टर होने के नाते बता रहा हूं, ‘ज्यादा मास्क का उपयोग नहीं करना चाहिए’। उन्होंने कहा कि यह बात में एक एमबीबीएस डॉक्टर के तौर पर बोल रहा हूं। विधायक ने कहा कि भीड़ में ही मास्क का उपयोग करना चाहिए। वो भी बहुत अधिक देर तक नहीं करना चाहिए।
पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,68,063 नए केस

बताते चलें कि देश में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटें में 1,68,063 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 277 लोगों की मौत हुई है। 69,959 लोग पिछले 24 घंटें में कोरोना से ठीक हुए हैं। देश में अभी एक्टिव मामलों की संख्या 8,21,446 हो गयी है।
Corona Update: Delhi में प्रतिबंध बढ़ाए गए
Delhi में कोरोना के 19,166 मामले दर्ज किए गए। शहर में कोविड की जांच कराने वाला हर चौथा व्यक्ति पॉजिटिव पाया जा रहा है। Delhi में पॉजिटिविटी रेट 25 प्रतिशत तक पहुंच गयी है, जो पिछले साल 5 मई के बाद सबसे अधिक है। शहर में अब तक 17 लोगों की मौत भी हुई है। वहीं आज Delhi में नए कोविड प्रतिबंधों में रेस्तरां में भोजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि, रेस्तरां को होम डिलीवरी और टेकअवे की अनुमति होगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 12 बजे COVID की समस्या को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
ये भी पढ़ें
- Coronavirus के नए वेरिएंट Omicron ने बदला रूप , आया यह नया Variant
- Corona Guidelines: मुंबई के बोरीवली सब्जी मार्केट में लोगों को नहीं है Corona का डर, देखें VIDEO
- Corona Update: दिल्ली में Positivity Rate खतरनाक स्तर पर पहुंचा, Supreme Court रजिस्ट्री के 150 से ज्यादा स्टाफ हुए संक्रमित