International Yoga Day 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत मैसूर पैलेस गार्डन में योगाभ्यास से की। इस मौके पर पीएम के साथ 15 हजार लोगों ने योग किया। पीएम ने इस मौके पर कहा कि ये दिन सुख, स्वास्थ्य और शांति को सेलिब्रेट करने का दिन है। PM Modi ने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के मौके पर हम सभी को मिलकर आगे आना होगा तभी एक स्वस्थ्य राष्ट्र की स्थापना होगी।
अपने संबोधन में उन्होंने देश और विश्वभर के सभी लोगों को 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज योग दिवस के अवसर पर मैं कर्नाटक की सांस्कृतिक राजधानी, अध्यात्म और योग की धरती मैसूरु को प्रणाम करता हूं। यह पूरा ब्रह्मांड हमारे अपने शरीर और आत्मा से शुरू होता है। ब्रह्मांड हम से शुरू होता है और योग हमें अपने भीतर की हर चीज के प्रति जागरूक बनाता है और जागरूकता की भावना पैदा करता है।
PM ने कहा कि मैं इस 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को बधाई देता हूं। आज विश्व के सभी भागों में योग का अभ्यास किया जा रहा है। योग हमारे लिए शांति लाता है। योग से शांति केवल व्यक्तियों के लिए नहीं है, यह हमारे राष्ट्रों और दुनिया में शांति लाता है।
बता दें कि पीएम आज कर्नाटक के मैसूर पैलेस ग्राउंड पहुंचे, जहां उन्होंने अन्य लोगों के साथ योग किया। उनके साथ केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, सीएम बसवराज बोम्मई और अन्य भी यहां मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है #YogaForHumanity. मैं इस थीम के जरिए योग के इस संदेश को पूरी मानवता तक पहुंचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र का और सभी देशों का हृदय से धन्यवाद करता हूं।


दूसरी तरफ देश के अलग- अलग राज्यों में भी योग दिवस के मौके पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के तमाम पदाधिकारियों ने देश की अलग-अलग जगहों पर योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लिया।
International Yoga Day 2022: मंत्री देश के 75 जगहों पर योग करके देंगे फिट रहने का सन्देश
मोदी सरकार के 75 मंत्री सांस्कृतिक महत्व वाले 75 जगहों पर सामूहिक रूप से लोगों के साथ योगाभ्यास करेंगे।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोयम्बटूर में रहेंगे, वहीं गृह मंत्री अमित शाह त्रयम्बकेश्वर मंदिर, नासिक में योग क्रिया में शरीक होंगे। नितिन गडकरी नागपुर और नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश के खजुराहो में रहेंगे।
संबधित खबरें
- International Yoga Day 2022: उत्तर से लेकर दक्षिण तक देश में योग उत्सव की धूम
- International Yoga Day 2022: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर क्या होगा खास? आयुष मंत्रालय ने चुनी ये थीम