International Yoga Day 2022: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश के कोने -कोने में लोगों ने योग किया। इसी क्रम में हमारे देश के जवानों ने भी योग कर स्वस्थ्य लाभ उठाया। देशभर में आज योग दिवस की धूम मची हुई है। सुदूर उत्तर से लेकर दक्षिण तक जगह -जगह योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।उत्तराखंड में 14 हज़ार फ़ीट की उचाई पर ITBP के जवानों ने योग कर सभी में जोश भर दिया। इस दौरान कई प्रकार के आसान और प्राणायाम किया, सभी को योग करने के लिए प्रेरित भी किया।

International Yoga Day 2022: पंजाब में भी योग की धूम
पंजाब के अमृतसर स्थित गोल बाग़ में मंगलवार की सुबह बड़ी तादाद में लोगों ने योग किया। इस मौके पर छोटे बच्चों ने कमाल की योग मुद्राएं कर सभी को चौका दिया। सभी ने मिलकर कहा योग भगाये रोग। सबसे ज्यादा जोश युवाओं में देखने को मिला।

International Yoga Day 2022 : जिम हो या पार्क योगाभ्यास करने के साथ ले रहे सेल्फी
दिल्ली -एनसीआर की कई जगहों पर डीडीए पार्क और जिम में लोग फिटनेस के लिए योग कर रहे है। दूसरों को भी योग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। रोहिणी सेक्टर -15, सेक्टर 11, पीतमपुरा , गोल मार्किट , आरके पुरम , जोर बाग़ , चाण्यक्य पूरी,साउथ दिल्ली में जगह- जगह लोग योग कर रहे हैं।
वही देश के अलावा आज विदेशों में भी योग दिवस की धूम मची हुई है। दुबई में रहने वाले भारतीयों ने भी योग कर स्वास्त्य रहने का सन्देश दिया।

सम्बंधित खबरें
- International Yoga Day 2022: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर क्या होगा खास? आयुष मंत्रालय ने चुनी ये थीम
- Yogi Adityanath: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 6 हजार रुपये में ब्लड रिलेशन के नाम पर करें संपत्ति का रजिस्ट्रेशन