India Covid-19 Update :भारत में आज यानी शुक्रवार (22 अक्टूबर) को पिछले 24 घंटों में 15,786 ताजा कोरोना के मामले आए हैं। देश में कुल मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी 1 प्रतिशत से भी कम है, जो वर्तमान में 0.51 प्रतिशत है। यह मार्च 2020 के बाद का सबसे निचला स्तर है।
वहीं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकडों के मुताबिक इन नए संक्रमणों मामलों में केरल ने 8,733 कोरोना मामले दर्ज किए हैं। वर्तमान में भारत में सक्रिय मामलों का केसलोड 1,75,745 है जो 232 दिनों में सबसे कम है।
इस बीच भारत ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की, COVID-19 वैक्सीन की 100 करोड़ खुराक देने का काम पूरा कर लिया गया है। सरकार के को-विन पोर्टल के अनुसार, यह ऐतिहासिक आंकड़ा कल सुबह 9:47 बजे पहुंच गया था। भारत का COVID-19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 को शुरू किया गया था।
स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की कोरोना टैली 7,646 पर अपरिवर्तित रही क्योंकि शुक्रवार को कोई ताजा मामला दर्ज नहीं किया गया। केंद्र शासित प्रदेश में अब सात सक्रिय मामले हैं, जबकि 7,510 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं, और 129 मरीजों ने अब तक संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया है।
वहीं अब तक COVID-19 के लिए 5.84 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया है और 2.92 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया है, जिनमें से 1.81 लाख का पूरी तरह से टीकाकरण किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें