बॉलीवुड हीरो रितिक रोशन को अब तक लोगों ने फिल्मी दुनिया में ही लोगों की जान बचाते देखा था। लेकिन अब वो असली जीवन में भी लोगों की जान बचाने के लिए आगे आए हैं। साथ ही इस नेक काम में उनका साथ देंगे निर्देशक करण जौहर। जी हां, 10 सितंबर यानि विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के मौके पर देश में आत्महत्या रोकने के लिए रितिक और करण ने मिलकर एक अभियान चलाने का फैसला किया है। इस अभियान की शुरूआत उन्होंने एक वीडियो ट्वीट कर के किया है जिसमें एक संदेश दिया गया है कि अगर हमें दूसरों की जान बचानी है तो हमें दूसरों को सुनना चाहिए। उनकी पीड़ा, उनके भावनाओं को समझना चाहिए।

रितिक के वीडियो को अब तक 790 रिट्वीट और साढ़े पांच हजार लोग लाइक कर चुके हैं। इस वीडियों में उन्होंने कैप्शन डाला है कि  “विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के मौके पर, सुनने का एक वादा करते हैं, और जीवन बचाते हैं।” इस वीडियो के माध्यम से रितिक बताना चाहते हैं कि लोग दूसरों की पीड़ा, उनकी परेशानियों, उनके दुखों को समझें। ये सब चीजें वो तभी समझ पाएंगे जब वो दूसरों को सुनेंगे, उनके लिए टाइम निकालेंगे। ऐसे में लोग एक-दूसरे को सुनकर एक-दूसरे का दर्द बांट पाएंगे और इस तरह आत्महत्या जैसी प्रवृत्तियों में कमी आएगी।

इस ट्वीट को करण जौहर ने भी रिट्वीट किया है। उन्होंने आदित्य बिड़ला विश्व अकादमी और आदित्य बिड़ला इंटीग्रेटेड स्कूल, एम पावर की संस्थापक और अध्यक्ष नीरजा बिड़ला को भी टैग किया। वहीं बिड़ला ने अभियान शुरू करने के साथ अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के सम्मान में ईएआरएफओआरओ आंदोलन में शामिल हों। सुनिए, यह एक जीवन बचा सकता है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here