Horoscope and Panchang: मिथुन राशि के लोग खानपान पर रखें नियंत्रण,कर्क राशि के लोग जा सकते हैं घूमने

Horoscope and Panchang;पंचांग के जरिये हम सूर्योदय , सूर्यास्त,राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।

0
384
horoscope and Panchang
horoscope and Panchang

Horoscope and Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र, वार, योग और करण है। पंचांग के जरिये हम सूर्योदय , सूर्यास्त,राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। मिथुन राशि के लोग खानपान पर रखें नियंत्रण, कर्क राशि के लोग कहीं
घूमने के लिए जा सकते हैं।

Horoscope and Panchang
Horoscope and Panchang

Horoscope and Panchang: जानिये अपना राशिफल

मेष: मेष राशि के लोगों को आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। कार्यालय में किसी कनिष्ठ अधिकारी के साथ काम को लेकर बहस हो सकती है। आज अगर किसी जॉब मे इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो सफलता मिल सकती है।

वृषभ: वृषभ राशि के लोगों को आज जरूरी प्रोजेक्‍ट मिल सकता है। किसी भी कागज पर हस्‍ताक्षर करने से पहले सोच समझकर काम करें।लव लाइफ थोड़ी बोरिंग हो सकती है। बच्चों के साथ आप अच्छा समय व्‍यतीत करेंगे।

मिथुन: इस राशि के लोगों को आज कहीं से खुशखबरी मिल सकती है।अपने खानपान पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ समय बिताना पसंद करेंगे।

कर्क: कर्क राशि के लोगों को आज कार्यालय के जरूरी काम से जाना पड़ सकता है।कार्यक्षेत्र में आपकी साख व विश्वसनीयता बढ़ेगी।दिन की शुरुआत थोड़ी थकाऊ रहेगी। शाम के समय आप कहीं घूमने निकल सकते हैं।

hhoroscope and panchang
horoscope and panchang

सिंह: सिंह राशि के जातक अपनी दैनिक दिनचर्या को संतुलित रखने का प्रयास करें। आपके मन में किसी घटना को लेकर डर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। अपने से बड़ों से बात करते समय संयम बरतें।

कन्‍या: कन्‍या राशि के लोगों को आज संतान से सुखद समाचार मिलेगा। कार्यालय में अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है।दूसरों पर सहज विश्वास न करें। अपने व्यक्तित्व और रहन-सहन को लेकर सतर्क रहें।

तुला: तुला राशि के लोगों को यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी को अपने मन की बात न बताएं। आज शाम का वक्‍त किसी पार्टी में गुजरेगा।लोगों से मिलकर अच्‍छा महसूस करेंगे।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातक आज थकान का अनुभव करेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। किसी प्रोजेक्‍ट से धन लाभ की संभावना बनी हुई है।

धनु : धनु राशि के जातकों का दिन दोस्‍तों के साथ मौज-मस्‍ती में व्‍यतीत होगा। मन में नई उमंग का संचार होगा। विदेश से कोई जरूरी कॉल आने से मन में हर्ष रहेगा।

मकर: मकर राशि के जातकों को आज विवादों से बचना चाहिए। अगर किसी प्रोजेक्‍ट पर काम कर रहे हैं, तो उसे समय से पूरा करने पर ध्‍यान दें। पिछले समय से आ रही अड़चनों का आज अंत होगा।

Horoscope and Panchang
Horoscope and Panchang

कुंभ:स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करना उचित नहीं है।आपकी जीवनशैली थोड़ी अव्यवस्थित हो सकती है। पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद उभर सकते हैं। अपने भाइयों से आज लाभ होने की संभावना है।

मीन: वाहन चलाते समय सावधान रहें। आज घर पर सारे पेंडिंग कामों को पूरा करेंगे।शाम के समय जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्‍लान बना सकते हैं।बात करते समय बेहद सोच-समझकर बोलें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here