केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजीजू ने एक ट्वीट की वजह से सुर्खियों में आ गये है। रिजिजू ने सोमवार को एक ट्वीट कर कहा कि “भारत में हिंदूओं की आबादी घट रही है क्योंकि हिंदू दूसरे लोगों का धर्म परिवर्तन नहीं कराते है। जबकि दूसरे देशों की तुलना में भारत में अल्पसंख्यक तेजी से बढ़ रहे है। दरअसल,रिजिजू ने ट्वीट के जरिए कांग्रेस कमेटी के उस आरोप का जवाब दिया है। जिसमें कहा गया था कि बीजेपी सरकार अरुणाचल प्रदेश को हिंदू राज्य में तब्दील करने की कोशिश कर रही है।

Kiran's Tweetकमेटी का यह बयान अखबारों में भी छपा था। रिजिजू ने कांग्रेस कमेटी के आरोप का स्क्रीनशॉट ट्वीट में भी शेयर किया। रिजिजू ने एक और ट्वीट में कर कहा कि “कांग्रेस को इस तरह के भड़काने वाले बयान नहीं देने चाहिए। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। यहां सभी समुदाय के लोग शांति से रहते हैं।”

Kiren Tweet 2बता दें कि रिजिजू अरुणाचल प्रदेश से हैं और बौद्ध धर्म को मानते हैं। अरुणाचल प्रदेश में पिछले साल से सियासी हालत सही नहीं है। कांग्रेस के विधायकों ने अपने ही मुख्यमंत्री को हटा दिया था। इसका आरोप भाजपा पर लगाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here