Himanta Biswa Sarma: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बीच दोनों राज्यों में शिक्षा पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। दरअसल, असम सरकार द्वारा खराब परिणामों पर कुछ स्कूलों को बंद करने के कथित फैसले को लेकर केजरीवाल ने सरमा पर निशाना साधा था। जिसके बाद अब हिमंत बिस्वा सरमा ने केजरीवाल पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया है।
स्कूलों को बंद करना समाधान नहीं है: Kejriwal
बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने बोर्ड परीक्षाओं में खराब प्रदर्शन के लिए 34 स्कूलों को बंद करने के असम सरकार के फैसले की आलोचना की। जिसके बाद ये विवाद और बढ़ गया। केजरीवाल ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि असम सरकार ने 34 स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है, क्योंकि उन स्कूलों से एक भी छात्र 10वीं की परीक्षा पास नहीं कर पाया था। केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा था कि स्कूलों को बंद करना समाधान नहीं है। ‘हमें पूरे देश में कई नए स्कूल खोलने की जरूरत है। उन्होंने कहा था कि स्कूल बंद करने की बजाय स्कूल को सुधारें और शिक्षा को सही करें।
दिल्ली से 50 गुना बड़ा है असल: Himanta Biswa Sarma
अब केजरीवाल के इसी बयान का जवाब देते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि प्रिय
अरविंद केजरीवाल जी, आपकी अज्ञानता दर्दनाक है। मुझे अपनी मदद करने दें। दिल्ली से 50 गुना बड़ा है असम! हमारे 44,521 सरकारी स्कूल आपके 1000+ विषम स्कूलों के मुकाबले 65 लाख छात्रों को पढ़ाते हैं। समर्पित शिक्षकों की हमारी सेना संख्या 2+ लाख; मध्याह्न भोजन कर्मचारी 1.18 लाख है।
इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि केजरीवाल 1200 स्कूल चलाते हैं जहां 15-16 लाख बच्चे पढ़ते हैं, और हम उत्तरी कछार हिल्स, कार्बी आंगलोंग हिल्स, नदी क्षेत्रों जैसे इलाकों में स्कूल चलाते हैं जहां आज भी बिजली नहीं है। हम 50,000-60,000 स्कूलों में लगभग एक करोड़ छात्रों के साथ व्यवहार करते हैं। एक नगर पालिका और एक राज्य के बीच तुलना नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली एक समृद्ध शहर-राज्य है, असम बहुत बड़ा राज्य है, जहां बहुत अधिक विविधताएं और खराब आर्थिक स्थिति है, और इसलिए दोनों के स्कूलों की तुलना नहीं की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: