
Hardik Patel: हार्दिक पटेल ने जब से कांग्रेस से नाता तोड़ा है उनके विचार पूरी तरह बदल गए हैं। गुजरात की राजनीति का बड़ा चेहरा रहे हार्दिक पटेल ने कांग्रेस का दामन जबसे छोड़ा है तब से ये सवाल बना हुआ है कि अब हार्दिक का अगला कदम क्या होगा। तो वहीं दूसरी ओर हार्दिक कांग्रेस पर जिस तरह हमले कर रहे हैं। उससे आंशका ये जाताई जा रही है कि वो भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अभी हाल ही में हार्दिक ने कांग्रेस पर निशाना साधा है और ट्विटर के जारिए कांग्रेस पर हमला बोला है।
राम मंदिर पर गुजरात कांग्रेस के एक नेता की टिप्पणी पर सवाल करते हुए हार्दिक ने ट्वीट किया, ‘मैंने पहले भी कहा था कि कांग्रेस पार्टी जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम करती है, हमेशा हिंदू धर्म की आस्था को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करती है।’ हार्दिक पटेल ने ट्वीट के जरिए कांग्रेस पर तीखा हमला किया है। हार्दिक पटेल ने अभी हाल ही में कांग्रेस पार्टी से खुद को अलग कर लिया था।
पार्टी से अलग होते ही हार्दिक के विचार कांग्रेस के लिए तल्ख हो गए है। अपने ट्वीट के जरिए पटेल ने साफ कर दिया कि वो कांग्रेस की विचारधारा का समर्थन नहीं करते हैं।

Hardik Patel: कांग्रेस पर हमलावर हार्दिक
कांग्रेस छोड़ने वाले गुजरात के युवा पाटीदार नेता हार्दिक पटेल अब लगातार अपनी पूर्व पार्टी पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को हिंदू धर्म के विरोध पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस से कड़े लहज़े में सवाल किया। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस को हिंदुओं से इतनी नफरत क्यों? श्रीराम से क्या दुश्मनी है? कांग्रेस के नेता भगवान श्री राम के ख़िलाफ़ अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं। हार्दिक ने एक के बाद एक ट्वीट कर भगवान राम का समर्थन करते हुए कांग्रेस पर तीखे हमले किए।

Hardik Patel: क्या हार्दिक भाजपा में शामिल होंगे?
हार्दिक गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष थे। उन्होंने अभी तक अपने भविष्य के राजनीतिक कदम की घोषणा नहीं की है। गुजरात कांग्रेस का दावा है कि वह बीजेपी के निर्देश पर काम कर रहे हैं और भगवा पार्टी में शामिल होंगे।

राज्य कांग्रेस के नेताओं ने यह भी दावा किया था कि हार्दिक के इस्तीफे वाले पत्र में उन्होंने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर कटाक्ष किया था, वह बीजेपी के निर्देशों पर ही किया।
संबंधित खबरें: