HAPPY NEW YEAR 2023: सभी लोग साल 2022 को अलविदा कहने और नए साल 2023 की स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं। Gregorian Calendar के अनुसार, शनिवार साल 2022 का अंतिम दिन है। दुनियाभर में नए साल की तैयारी जोरों पर हैं। वहीं, इस बीच सबसे पहले नया साल 2023 ने न्यूजीलैंड में दस्तक दे दी है। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड से कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं, जिसमें लोग नया साल 2023 का स्वागत आतिशबाजी और भिन्न-भिन्न रंग की लाइटों के बीच कर रहे हैं। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया में भी नए साल का आगाज हो चुका है।

न्यूजीलैंड में लोगों ने नए साल का शानदार तरीके से स्वागत किया। न्यूज एजेंसी एएनआई ने वहां की वीडियो भी शेयर की है।
ऑस्ट्रेलिया में भी नए साल 2023 ने दस्तक दे दी है। यहां सिडनी में नए साल का शानदार तरीके से आतिशबाजी के बीच लोगों ने स्वागत किया। सिडनी से नए साल के जश्न की कुछ खास तस्वीरें सामने आईं है।

HAPPY NEW YEAR 2023 से पहले साल के आखिरी दिन की कुछ खास तस्वीरें
वहीं, अपने देश भारत में नया साल चंद ही घंटो में आने वाला है। इस बीच देश के कई जगहों से इस साल की आखिरी तस्वीरें सामने आ रही हैं। यहां देश की कई वैसी तस्वीरें हैं, जो साल 2022 की आखिरी और काफी यादगार तस्वीरें हैं। न्यूज एजेंसी ने असम के गुवाहाटी से साल 2022 के अंत में खूबसूरत सूर्यास्त की तस्वीर शेयर की है।

तमिलनाडु के चेन्नई में साल 2022 का आखिरी सूर्यास्त। मरीना बीच की तस्वीरें

देश की राजधानी दिल्ली से साल के आखिरी सूर्यास्त की तस्वीरें सामने आईं है। ये तस्वीरे अक्षरधाम मंदिर के पास की हैं।

यह भी पढ़ेंः
- New Year Party: नए साल पर कहीं घूमने की कर रहे प्लानिंग? परफेक्ट हैं ये जगहें
- New Year Celebration में इन डिशेज को बनाएं, पार्टी का मजा हो जाएगा दोगुना