Happy Birthday LK Advani: भारतीय जनता पार्टी के ‘लौह पुरुष’ लालकृष्ण आडवाणी आज 94 साल के हो गए। भारतीय जनता पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने में उनका सबसे अधिक योगदान माना जाता है। दुनिया भर से लोग आडवाणी को उनके जन्मदिन पर बधाई संदेश दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि आदरणीय आडवाणी जी को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करते हैं। लोगों को सशक्त बनाने और हमारे सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाने की दिशा में उनके कई प्रयासों के लिए राष्ट्र उनका ऋणी रहेगा।
गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा कि अपने सतत संघर्ष से बीजेपी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाकर संगठन को अखिल भारतीय स्वरूप देने में अपना अहम योगदान देने वाले हम सभी के आदरणीय श्रद्धेय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों ऐसी ईश्वर से कामना करता हूं।