Governor News: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्‍यारी ने दिया इस्‍तीफा, 13 राज्‍यों और UT में भी हुआ बड़ा फेरबदल

Governor News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके साथ ही गुलाब चंद कटारिया को असम, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्‍ला को हिमाचल प्रदेश का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है।

0
109
Governor News Top Update today
Governor News Top Update today

Governor News:महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से रविवार को इस्तीफा दे दिया।उनके इस्तीफे को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है।इसके साथ ही लद्दाख के उपराज्‍यपाल राधाकृष्‍णन माथुर का इस्‍तीफा भी मंजूर कर लिया गया है।गौरतलब है कि राष्ट्रपति ने 13 राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बड़ा बदलाव किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके साथ ही गुलाब चंद कटारिया को असम, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्‍ला को हिमाचल प्रदेश का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है।

President of India Draupadi Murmu News
President of India Draupadi Murmu.

Governor News: यहां भी बदले राज्‍यपाल

Governor News:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अरुणाचल प्रदेश के राज्‍यपाल ब्रिग्रडियर सेवानिवृत बीडी मिश्रा को लद्दाख का उपराज्‍यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके को मणिपुर का राज्‍यपाल बनाया गया है।
इसके साथ ही मणिपुर के राज्‍यपाल एल.गणेशन को नगालैंड, बिहार के राज्‍यपाल फागू चौहान को मेघालय, हिमाचल प्रदेश के राज्‍यपाल राजेंद्र विश्‍वनाथ आर्लेकर को बिहार का राज्‍यपाल बनाया गया है।

संबंधित खबरें