दुनियाभर में UFO Sighting को लेकर विवाद हो रहा है। इसे (Unidentified Flying Object) कहते हैं। बहस के बीच सुनहरा अवसर मिल रहा है जहां पर आप उड़नतश्तरी में एक पूरी रात बिता सकते हैं। इस UFO में आपको और भी तमाम ऐसी चीजे एक्सपीरियंस करने को मिलेंगी, जो इस दुनिया से कुछ अलग ही होगा।

यह यात्रा आपको एक नई दुनिया में लेकर जाएगी। अलग ही अनुभव होने वाला है। आपको पूरी तरह से महसूस होगा कि आप किसी और दुनिया से आए हैं और एक उड़नतश्तरी पृथ्वी पर लैंडिंग हो रही है। लेज़र लाइट्स, धुआं और साइंस फिक्शन जैसा पूरा माहौल, जो आपको ये यकीन दिला देगा कि आप किसी और ग्रह का हिस्सा हैं।

ब्रिटेन में एक हॉलिडे स्टे के समय आपको ये अनुभव मिल सकता है। यहां क्रैटर होल और लेज़र डिस्प्ले के ज़रिये आपको बिल्कुल उड़नतश्तरी जैसा ही गेटवे मिलेगा, जिससे आप यूएफओ में एंट्री करेंगे। जिससे आप यूएफओ में एंट्री करेंगे। दरवाजा रिमोट कंट्रोल के जरिए खुलेगा और बंद भी होगा। आप एक क्लासिक स्पेसशिप के भीतर होंगे। आपको लगेगा कि आप किसी SciFi Movie का हिस्सा हैं। Apple Camping में ये UFO Holiday बिताने का मौका दिया जा रहा है। ये ठीक उसी तरह है जैसे आप किसी जेट, एयरबस, पैकमैक डोम या टेंट में छुट्टियां बिताते हैं।

बता दे कि इसे बनाने वाले ऐप्पल कैपिंग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका प्रचार करते हुए लिखा है कि अपनों को इस ग्रह से बाहर कुछ खास जगह का एक्सपीरियंस कराएं। इसे रीसाइकिल की हुई चीज़ों से बनाया गया है। लोगों को अलग एहसास देने के लिए इस जगह को काफी ऊंचाई पर करीब 1000 पेड़ों के बीच बनाया गया है।

इसे रोचक बनाने के लिए रात में इस स्पेसक्राफ्ट के बाहर लेज़र लाइट के ज़रिये उजाला किया जाएगा और यहां धुएं की मशीन भी होगी, जो आपको एलियंस की तरह धरती पर लैंडिंग का एक्सपीरियंस देगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here