देश भर में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। घरों और पांडालों में गणपति की स्थापना की की जा रही है। उत्साह और उमंग का यह त्योहार 11 दिन तक चलेगा। मुंबई में गणेशोत्सव को लेकर खासी धूम देखने को मिल रही है। मुंबई में प्रसिद्ध लालबाग के राजा की 22 फीट ऊंची मूर्ति बनाई गई है। मुंबई में गणपति उत्सव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख पंडालों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं हैं। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ”सभी देशवासियों को गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की शुभकामनाएं।”

बता दे की देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के घर भी डेढ़ दिन के गणेश जी की स्थापना हुई है। इन्हें एंटीलिया का राजा भी कहा जाता है। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और कोरिओग्राफर रेमो डिसूजा के घर भी गणपति की मूर्ति स्थापित की गई है। 10 दिन तक धूमधाम से होगी पूजा। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भगवान गणेश इको फ्रेंडली ढंग से पूजे जाएंगे। औरंगाबाद में गणेश भगवान की मूर्ति गेहूं-बाजरे से तालाब में बनाई गई है। गोवा के पणजी में भी गणेश उत्सव की जोरदार तैयारी है। राजधानी पणजी में जगह-जगह गणेशोत्सव के पंडाल तैयार किए गए हैं।

नाचते गाते शिल्पा शेट्टी ने गणपति बप्पा का किया स्वागत, पति राज कुंद्रा भी आए नजर

गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर साल इस त्योहार को बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी जोश के साथ मनाते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ। हिंदी सिनेमाजगत की एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने हमेशा की तरह इस साल भी गणपति का स्वागत जोर शोर से किया। शिल्पा पति राज कुंद्रा के साथ विघ्नहर्ता को मुंबई स्थित घर में लेकर आईं और नाचते हुए उनका भव्य स्वागत किया। शिल्पा शेट्टी ने इस बार गणेश मूर्ति मुंबई के चिंचपोकली से ली। शिल्पा शेट्टी की गणपति को चिंचपोकली से मूर्ति ले जाते हुए तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह बेहद खुश नजर आ रही हैं।

तस्वीरों में उनके साथ उनके पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा नजर आ रहे हैं जो हर कदम पर अपनी पत्नी शिल्पा का साथ दे रहे हैं। शिल्पा ने गणपति मूर्ति गुरुवार को खरीदी थी और देर रात घर पर लाकर मंगलमूर्ति का स्वागत किया। यह त्योहार हर साल बड़े ही धूमधाम से शिल्पा मनाती है और इस बार भी उनमें वही जोश दिखा। इस मौके पर शिल्पा शेट्टी ने जमकर डांस किया और बप्पा के घर आने पर अपनी खुशी जाहिर की।

आपको बता दें की इस खास मौके पर शिल्पा शेट्टी ने गुलाबी रंग का सूट पहना हुआ था तो वहीं राज कुंद्रा सफेद रंग का कुर्ता के साथ डेनिम जींस पहने हुए थे। घर में प्रवेश कराने से पहले शिल्पा ने मंगलमूर्ति की पूजा अर्चना की और उसके बाद उनका घर में प्रवेश कराया। शिल्पा और राज कुंद्रा ने गणपति के आने पर जयकारे भी लगाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here