Corona Case in India: पिछले 24 घंटे में 2 हजार के पार नए मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 14,996

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों को अनुसार एक दिन में दिल्ली में 530 मामले मिले हैं। महामारी से मौत का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया।

0
162
Corona Case in India
Corona Case in India

Corona Case in India: भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखी जा रही है। देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 2,323 नए केस सामने आए हैं। वहीं कोरोना से 25 लोगों की मौत भी दर्ज की गई है। कल 2,259 केस सामने आए थे। जिसके बाद भारत में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 14,996 हो गई है। जबकि 24 घंटे में 2,346 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। स्वास्थय मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार अभी 192 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की खुराक दी जा चुकी है। शुक्रवार को शाम 7 बजे तक 13 लाख लोगों को कोरोना की डोज़ दी गई है। वहीं देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 5 लाख 24 हजार 323 हो गई है।

Corona Case in India
Corona Case in India

Corona Case in India: दिल्ली में कोरोना केस

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों को अनुसार एक दिन में दिल्ली में 530 मामले मिले हैं। महामारी से मौत का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया। आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर 2.17 प्रतिशत रही। कल राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के 520 नए मरीज मिले थे। शहर शहर में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,229 हैं।

Corona Case in India
Corona Case in India

महाराष्ट्र में कोरोना केस

महाराष्ट्र में कोरोना के 311 नए केस दर्ज किए गए हैं। जिनमें ज्यादातर मरीज मुंबई से हैं। अकेले मुम्बई में पिछले 24 घंटे में 231 नये मामले सामने आए। वहीं 270 मरीज कोरोना से ठीक हुए है। इसी तरह राज्य में रिकवरी रेट 98.11% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र में अभी 1761 एक्टिव मरीज है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here