Fuel Price: देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला।पिछले 17 दिनों में यह केवल तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राज्य के ईंधन खुदरा विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार,दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 105.41 रुपये प्रति लीटर होगी, जबकि डीजल की कीमत 95.87 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 96.67 रुपये हो गई है।मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रति लीटर क्रमश: 120.51 रुपये और 104.77 रुपये है। इससे आम आदमी को आज थोड़ी राहत महसूस हुई है।

राज्यों में कर की दर अलग होने से Fuel Price में फर्क
देश भर में दरों में वृद्धि की गई है,लेकिन स्थानीय कराधान हर राज्य में अलग होने से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में थोड़ा फर्क देखने को मिल सकता है। मालूम हो कि 22 मार्च को दरों में संशोधन किया जा रहा है। करीब साढ़े चार महीने के लंबे अंतराल की समाप्ति के बाद से बुधवार को कीमतों में 14 वीं वृद्धि देखी गई। अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है।

जानें अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम

शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 104.45 | 96.71 |
नोएडा | 105.45 | 97.01 |
गुरुग्राम | 105.84 | 97.09 |
फरीदाबाद | 106.15 | 97.39 |
मुंबई | 120.05 | 104.75 |
कोलकाता | 115.01 | 99.81 |
चेन्नई | 110.83 | 100.92 |
लखनऊ | 105.23 | 96.81 |
बेंगलुरु | 111.07 | 94.78 |
(नोट- कीमतें प्रति लीटर में दी गईं हैं)
विस्तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।
संबंधित खबरें
- देश में फिर से कहर बरपा सकता है Corona, चौथी लहर का खतरा, South Korea में छह दिन में अंदर 15 लाख से अधिक Case
- COVID Guidelines In India: 31 मार्च से समाप्त किए जाएंगे सभी नियम, केन्द्र सराकर ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को भेजा पत्र