Fuel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतें देशभर में लगातार 13 वें दिन मंगलवार,19 अप्रैल, 2022 को अपरिवर्तित रहीं। दोनों प्रमुख ऑटो ईंधन की कीमतों को अंतिम बार 6 अप्रैल, 2022 को संशोधित किया गया था, जब उनके दामों में 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 96.67 रुपये है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये है, जबकि डीजल 104.77 रुपये पर बिक रहा है।

Fuel Price: यहां जानें अपने शहर में पेट्रोल और डीजल का रेट

| शहर | पेट्रोल | डीजल |
| दिल्ली | 105.41 | 96.71 |
| नोएडा | 105.45 | 97.01 |
| गुरुग्राम | 105.52 | 96.77 |
| फरीदाबाद | 106.15 | 97.39 |
| मुंबई | 120.50 | 104.75 |
| कोलकाता | 115.10 | 99.81 |
| चेन्नई | 110.83 | 100.92 |
| लखनऊ | 105.23 | 96. 81 |
| देहरादून | 103.71 | 97.32 |
(नोट- कीमत प्रति लीटर में दी गई हैं)
संबंधित खबरें
- Petrol-Diesel के दाम स्थिर, जानें आपके शहर में क्या है? Rate
- पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर,अगले माह दामों में तेजी की संभावना, जानें आपके शहर में क्या है Rate









