Election Results 2022 Live Updates: उत्तर प्रदेश, मणिपुर, गोवा समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीज घोषित किए जा चुके हैं। यूपी, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में बीजेपी ने सत्ता में वापसी की है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सुनामी में बाकी सारे दल बह गए।
UP Election Result Live Updates 2022:
BJP+ – 273
SP+ -125
BSP-01
CONG-02
Uttarakhand Election Result Live Updates 2022:
BJP-47
CONG-19
Punjab Election Result Live Updates 2022:
AAP-92
BJP-02
CONG-18
Manipur Election Result Live Updates 2022:
BJP-32
CONG-5
Goa Election Result Live Updates 2022:
BJP-20
CONG-11
AAP-02
Election Results 2022 Live Updates: गोरखपुर सदर सीट से सीएम योगी की बड़ी जीत

UP Election Result Highlights
- सीएम योगी ने आगे कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चार राज्यो में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। इन चार राज्यों में प्रधानमंत्री के विकास और सुशासन को जनता ने फिर से आशीर्वाद दिया है। प्रधानमंत्री समेत अन्य नेताओं का मैं अभिनंदन करता हूं।…पूरी खबर यहां पढ़ें
- यूपी में जीत की तरफ बढ़ते हुए देख सीएम योगी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में चार राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि मैं इस अवसर पर पीएम मोदी, जेपी नड्डा के साथ साथ बीजेपी के सभी नेताओं को धन्यवाद कहता हूं।
- उत्तर प्रदेश में बीजेपी को जीत तरफ जाते हुए देख केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा उत्तर प्रदेश में भाजपा को जीत दिलाने के लिए मैं जनता के प्रति कृतज्ञता की भावना से विशेष आभार प्रकट करती हूं। यह कहा गया था कि प्रियंका गांधी जी उत्तर प्रदेश आएंगी और पार्टी में नई जान फूकेंगी वह पार्टी फूंक कर जा रही हैं। यह देश जान चुका है।
- उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। 35 साल बाद पहली बार ऐसा हो रहा जब कोई पार्टी दूसरी बार लगातार पूर्ण बहुमत की तरफ बढ़ रही है। सीएम योगी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जीत की जश्न मना रहे हैं। उन्होंने विक्ट्री साइन दिखाकर जनता को बता दिया कि राज्य में फिर योगी आ रहे हैं।
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर सीट से चुनावी मैदान में थे। वे पहली बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे थे। ऐसे में उन्होंने जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है।
- RLD समर्थकों ने किया बवाल
- पांच राज्यों से जुड़ी हर खबर के लिए हमारे साथ जुड़िए।
Election Results 2022 Live Updates: मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं- हरीश रावत

Uttarakhand Election Result Live Updates 2022:
- भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने उत्तराखंड में बीजेपी की जीत को देखते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन चार राज्यों में जो जीत मिली है, निश्चित रूप से यह स्पष्ट हो गया है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगी। हमें इस बात का विश्वास है
- उत्तराखंड में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीएम फेस हरीश रावत लालकुंआं सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्होंने राज्य में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी ली है। हरीश रावत ने कहा कि हमको जनता ने विपक्ष के रूप में भूमिका अदा करने का आदेश दिया है हम उसको पूरी निष्ठा से निभाएंगे। हमारे प्रयासों में जो कमी रही उसको मैं स्वीकार करता हूं। कैंपेन कमेटी का चेयरमैन होने के तौर पर मैं हार की पूरी ज़िम्मेदारी लेता हूं।
- चार राज्यों में बीजेपी की सरकार बनते हुए देख हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि चार राज्यों में भाजपा की सरकारें बनी हैं इसके लिए मैं देश भर के भाजपा के कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं और जनता का भी धन्यवाद देता हूं। कांग्रेस ने सिर्फ “गरीबी हटाओ” के नारे दिए हैं लेकिन इसको लेकर कोई काम नहीं किया।
Election Results 2022 Live Updates: पंजाब की जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी आप- सिसोदिया

Punjab Election Result Live Updates 2022:
- पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आम आदमी पार्टी और बीजेपी को जीत की बधाई दी है। उन्होंन ट्वीट कर हार स्वीकार किया है।
- पंजाब में आप की पूर्ण बहुमत की सरकार बनती हुई दिख रही है। ऐसे में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पंजाब के लोगों की जो जरूरतें हैं उन्हीं पर काम होगा। जो केजरीवाल जी की गांरटी है उन पर काम किया जाएगा। पंजाब में सरकार बनी है और गोवा में पहली बार में ही AAP को एंट्री मिली है। अब धीरे धीरे सब होगा
- पाचों राज्य में खराब प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 5 राज्यों में चुनाव परिणाम कांग्रेस की आशाओं के विपरीत रहें। हमें उत्तराखंड, गोवा और पंजाब में बेहतर परिणामों की उम्मीद थीं लेकिन, हम स्वीकार करते हैं कि हम लोगों का आशीर्वाद पाने में असफल रहें। पंजाब के लिए हम AAP और भगवंत मान को बधाई देते हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने निर्णय लिया है कि वे बहुत ज़ल्द कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाकर इन सभी हार के कारणों और पांचों राज्यों के चुनाव पर एक व्यापक अंतरमंथन कांग्रेस कार्यसमिती करेगी।
Election Results 2022 Live Updates: यूपी में बीजेपी इतिहास रचने के करीब

UP Election Result Live Updates 2022:
- यूपी में बीजेपी लगभग जीत गई है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की बहु अपर्णा यादव ने सीएम योगी की तरीफ की है। उन्होंने कहा कि जो लोग तुष्टीकरण की राजनीति करते थे उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिला है, मेरे विश्वास की प्रचंड जीत हुई है। जिस तरह से योगी जी ने इसे आत्मसात किया मुझे लगता है कि इससे अच्छी सरकार नहीं हो सकती। आज मैं सिर्फ एक ही नारा दूंगी हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब के सब हैं भाजपाई।
- गोरखपुर सदर सीट से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार चुनावी मैदान में हैं। वो बड़ी जीत की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। उनकी जीत के बाद एक इतिहास बन सकता है।
- करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल को हरा दिया है।
- कैराना से बीजेपी प्रत्याशी मृगांका सिंह 25 हजार वोटों से चुनाव हार गई हैं। उन्हें समाजवादी पार्टी के नाहिद हसन ने हरा दिया है। नाहिद हसन पर कई संगीन आरोप हैं। नाहिद पर कैराना में रह रहे हिंदुओं को प्रताड़ित करने के साथ कई अन्य आरोप भी हैं।
- भारतीय जनता पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर से चुनाव हार गए हैं। उन्होंने चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों को बधाई दी है। उन्हें बीजेपी के सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने मात दी है।
- उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 264 सीटों पर आगे चल रही है। पार्टी की सीट को देखकर बीजेपी के कार्यकर्ता काफी खुश नजर आ रहे हैं। नोएडा में होली खेल रहे हैं।
- बीजेपी की जीत यूपी में देखते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मैं समझता हूं कि उत्तर प्रदेश में विकास का बुलडोजर लगातार चलता रहें। ईमानदार सरकार फिर एक बार जनता की सेवा करती रहें। हम दिन रात प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनता की सेवा करने में जुटे रहेंगे। इस मौके के लिए हम जनता को आभार प्रकट करते हैं।
- उन्होंने आगे कहा, उत्तर प्रदेश की जनता ने तय किया है कि अब भेदभाव और समाज को बांटने वाली राजनीति के साथ हम नहीं जाना चाहते हैं। 40 साल बाद पहली बार उत्तर प्रदेश में एक ही सरकार को फिर से मौका मिला है, वो भी बहुत बड़े बहुमत से।
- चार राज्यों में बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि हमें विश्वास था कि 4 राज्यों में बीजेपी और NDA सत्ता में आएगी और पांचवें राज्य में हमारी कोशिश थी लेकिन पंजाब के बारे में हमें इतना भरोसा नहीं था। मोदी जी ने 8 सालों में जो काम किए हैं उसको जनता ने समर्थन दिया है। मैं जनता का आभार प्रकट करता हूं।
- केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह ने कहा कि लोग सोचते थे कि जात-पात और परिवारदवाद से जीत जाएंगे। उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार ने ईमानदार शासन दिया और, गुंडागर्दी बंद हो गई। लोगों को ईमानदार विकल्प मिल गया है स्पष्ट है कि 2024 में क्या होगा। नरेंद्र मोदी जी और BJP के सामने और कोई है ही नहीं।
Election Results 2022 Live Updates: खटीमा से पुष्कर सिंह धामी हारे चुनाव

- खटीमा विधानसभा से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनावी मैदान में थे। वे चुनाव हार गए हैं। इस सीट पर कांग्रेस ने जीत हांसिल की है। …..पूरी खबर यहां पढ़ें
- BJP-48
- AAP-0
- CONG-18
- पांच राज्यों में कांग्रेस के लिए रास्ता बंद होते देख कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनता को संदेश दिया है। उन्होंने कहा जनता के फ़ैसले को विनम्रता से स्वीकार किया है। जनादेश जीतने वालों को शुभकामनाएं। मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद देता हूं। हम इससे सीखेंगे और भारत के लोगों के हितों के लिए काम करते रहेंगे।
Election Results 2022 Live Updates: चन्नी को मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले ने हराया

Punjab Election Result Live Updates 2022:
- पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर विधानसभा से चुनाव हार गए हैं। राज्य में कांग्रेस हारती हुई दिख रही है। यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि चन्नी भदौर से भी चुनाव लड़ रहे थे। दलित आबादी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने उन्हें यहां से भी टिकट दिया था लेकिन इसका कोई खास असर नहीं दिखा।….पूरी खबर यहां पढ़ें
- बरनाला के रहने वाले लाभ सिंह ने चन्नी को मात दी है। लाभ सिंह अपने गांव फोन रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं। लाभ सिंह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं। आप के लाभ सिंह को कांग्रेस नेता से 26,000 से अधिक वोटों की बढ़त है।
Election Results 2022 Live Updates: पंकज सिंह नोएडा से चुनाव जीते

UP Election Result Live Updates 2022:
- नोएडा विधानसभा सीट से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह चुनावी मैदान में थे। उनके सामने कांग्रेस की पॉपुलर नेता पंखुड़ी पाठक खड़ी थीं। उन्होंने पंखुड़ी को हरा दिया है।
Election Results 2022 Live Updates: Utpal Parrikar ने हार की स्वीकार

Goa Election Result Live Updates 2022:
- दिवंगत नेता मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने चुनाव में हार स्वीकार कर ली है। मतगणना केंद्र से बाहर निकलते हुए उत्पल पर्रिकर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुकाबला अच्छा हुआ है, लेकिन परिणाम से थोड़ा निराश हूं। वहीं उत्पल पर्रिकर ने बीजपी में वापस आने के सवाल पर कहा कि- अभी मैं इस पर कुछ नहीं कह सकता।…पूरी खबर यहां पढ़ें
- BJP-20
- CONG-11
- AAP-2
Election Results 2022 Live Updates: 3 बजे तक ऐसा है पांच राज्यों का हाल

BJP-265
SP-133
BSP-02
CONG-01
Punjab Election Result Live Updates 2022:
AAP-92
CONG-18
BJP-02
Uttarakhand Election Result Live Updates 2022:
BJP-48
CONG-18
AAP-0
Manipur Election Result Live Updates 2022:
BJP-18
CONG-4
OTH-13
Goa Election Result Live Updates 2022:
BJP-20
CONG-11
AAP-02
Election Results 2022 Live Updates: पंजाब में आम आदमी पार्टी का जश्न शुरू

Punjab Election Result Live Updates 2022:
- पंजाब में कांग्रेस हार रही है यह साफ दिख रहा है। रुझान बता रहे हैं कि राज्य में आप राज करेगी। जलालााबद से सुखबीर सिंह बादल हार गए, अमृतसर ईस्ट से नवजोत सिंह सिद्धू, पटियाला से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह हार गए हैं। इस हार की लाइन को देखते हुए आप का कहना है कि चरणजीत सिंह चन्नी भी हार जाएंगे।
- एग्जिट पोल ने पहले ही साफ कर दिया था कि राज्य में आप कमाल कर सकती है। ऐसे में एग्जिट पोल सच साबित होते दिख रहा है।
- खबर है कि दोपहर तीन बजे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जनता को संबोधित करने वाले हैं। दिल्ली सीएम का कहना है कि पंजाब में आप की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी।
- BJP-02
- AAP-92
- CONG-17
Election Results 2022 Live Updates: सपा का आरोप

UP Election Result Live Updates 2022:
- उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर सरकार गठन की तरफ बढ़ रही है। राज्य में सपा और बीजेपी के बीच सीधे मुकाबला है। ऐसे में समाजवादी पार्टी ने ट्वटी कर बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि रुझानों में महज 100 सीटों का अंतर है।
- सपा ने एक के बाद एक ट्वीट कर लिखा, जिन विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी गठबंधन प्रत्याशी आगे चल रहे हैं उन विधानसभा सीटों का विस्तृत ब्यौरा चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड अत्यंत धीमी गति से हो रहा है। संज्ञान ले चुनाव आयोग तत्काल अपलोड कराए ब्योरा।
- यूपी में बीजेपी को जीत की तरफ जाते देख भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बुलडोजर पर सवार होकर जश्न मना रहे हैं। यूपी के कन्नौज में बीजेपी कार्यकर्ता नाच रहे हैं।
Election Results 2022 Live Updates: पटियाला से कैप्टन अमरिंदर सिंह हारे, पंजाब में APP का दबदबा

Punjab Election Result Live Updates 2022:
- कांग्रेस पार्टी से अलग हुए कैप्टन अमरिंद सिंह का विकेट गिर गया है। सिंह पंजाब के पटियाला से हार गए हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी के अजितपाल सिंह कोहली ने 13 हजार वोटों से हरा दिया है। पंजाब में कांग्रेस की जमीन सींचने वाले कैप्टन ने चुनाव से पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दे कर अपनी पार्टी बनाई थी।
- इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी अमृतसर ईस्ट से चुनाव हार गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर हार स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज भगवान की आवाज है। ऐसे में मैं अपनी हार स्वीकार करता हूं।
Election Results 2022 Live Updates: गोवा में सरकार बनाएगी बीजेपी- प्रमोद सावंत

Goa Election Result Live Updates 2022:
- गोवा में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर जीत की तरफ बढ़ रही है। ऐसे में राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की खुशी देखी जा सकती है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गोवा में बीजेपी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर गोवा में भाजपा की सरकार बन रही है। हम लोग निर्दलीय विधायकों और MGP पार्टी को सथा लेंगे।……पूरी खबर यहां पढ़ें
BJP-19
CONG-11
AAP-02
Election Results 2022 Live Updates: रवि किशन की शायरी

UP Election Result Live Updates 2022:
- यूपी में बीजेपी जीत की तरफ बढ़ रही है। रुझान से साफ हो रहा है कि राज्य में बीजेपी दूसरी बार सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आएगी। ऐसे में खुशी से गद गद गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने शायराना अंदाज में तंज किया है।
Election Results 2022 Live Updates: यूपी में सपा साफ?

BJP-275
SP-116
BSP-03
CONG-03
Punjab Election Result Live Updates 2022:
AAP-87
CONG-15
BJP-04
Uttarakhand Election Result Live Updates 2022:
BJP-45
CONG-22
AAP-0
Manipur Election Result Live Updates 2022:
BJP-17
CONG-5
OTH-11
Goa Election Result Live Updates 2022:
BJP-18
CONG-10
AAP-02
Election Results 2022 Live Updates: गोवा में बीजेपी का जादू

Goa Election Result Live Updates 2022:
- एग्जिट पोल ने दावा किया था कि गोवा में टीएमसी की सरकार बन सकती है। पर शुरुआती रुझानों में दिख रहा है कि एक बार फिर बीजेपी राज्य में सरकार बना सकती है। यहां पर बीजेपी 18 और कांग्रेस 12 सीटों पर आगे चल रही है।
Election Results 2022 Live Updates: मणिपुर में BJP सबसे बड़ी पार्टी

Manipur Election Result Live Updates 2022:
- मणिपुर में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनती हुई दिख रही है। यहां पर बीजेपी 26 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 13 सीटों पर आगे है।
Election Results 2022 Live Updates: केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर तंज

UP Election Result Live Updates 2022:
- यूपी में सपा का कमजोर दिख रही है। ऐसे में यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर तंज किया है। उन्होंने कहा कि नई हवा है, सपा साफ है।
Election Results 2022 Live Updates: पंजाब में AAP की आंधी

Punjab Election Result Live Updates 2022:
- पंजाब में कांग्रेस की जमीन सूखी पड़ रही है। यहां पर आम आदमी पार्टी की आंधी दिखाई दे रही है। पंजाब में आप 88 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 13 सीटों पर अन्य पार्टियां नहीं दिख रही हैं।
Election Results 2022 Live Updates: उत्तराखंड में कांग्रेस जा रही है

Uttarakhand Election Result Live Updates 2022:
- उत्तराखंड की भी जनता बीजेपी से खुश नजर आ रही है। लालकुआं सीट से कांग्रेस के हरीश रावत पीछे चल रहे हैं। राज्य में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलती दिख रही है। यहां पर बीजेपी 27 सीटों पर आगे दिख रही है। वहीं 18 सीटों पर कांग्रेस दिख रही है। अन्य पार्टियों का कोई मुकाबला ही नहीं है।
Election Results 2022 Live Updates: यूपी में बीजेपी की जय जयकार

UP Election Result Live Updates 2022:
- उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बहुमत मिल गई है। रुझानों में बीजेपी 220 के पार चली गई है। राज्य में कांग्रेस का हाथ कोई भी थामने के लिए तैयार नहीं है। साइकिल की सवारी जनता को पुरानी लग रही है। बीजेपी के कमल की खुशबू लेने के लिए जनता आगे आई है। रुझानों को देखकर लग रहा है कि यूपी में भारतीय जनता पार्टी लगातार दूसरी बार सबसे बड़ी पार्टी साबित होगी।
Election Results 2022 Live Updates: पंजाब में आप का जलवा

Punjab Election Result Live Updates 2022:
- पंजाब में आम आदमी पार्टी कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे रही है। कांग्रेस के हाथ से पंजाब भी जाता दिख रहा है। पंजाब में आप 60 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 26 सीटों पर आगे है। इसके बाद बीजेपी 4 सीटों पर दिख रही है।
Election Results 2022 Live Updates: कैप्टन हो रहे हैं आउट

Punjab Election Result Live Updates 2022:
- पंजाब लोक कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला विधानसभा क्षेत्र से पीछे चल रहे हैं।
Election Results 2022 Live Updates: मणिपुर में बीजेपी का जलवा

Manipur Election Result Live Updates 2022:
- मणिपुर में भाजपा-15 सीटों पर, जनता दल-2, कांग्रेस-17 और अन्य-2 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
- मणिपुर में भाजपा-6 सीटों पर, जनता दल-2, कांग्रेस-1 और अन्य-2 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
Election Results 2022 Live Updates: प्रमोद सावंत चल रहे हैं पीछे

Goa Election Result Live Updates 2022:
- सांकेलिम से मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार प्रमोद सावंत 400 वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहां से कांग्रेस आगे चल रही है।
Election Results 2022 Live Updates: यूपी में सपा और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर

UP Election Result Live Updates 2022:
- उत्तर प्रदेश पर सभी की निगाहें टिकी है। क्योंकि इस राज्य में सबसे अधिक लोकसभा और विधानसभा की सीटे हैं। एग्जिट पोल ने पहले ही साफ कर दिया था कि राज्य में कांग्रेस का पत्ता साफ है। ऐसे में यूपी में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच टक्कर है। राज्य में बीजेपी 194 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सपा 105 सीटों पर आगे है।
Election Results 2022 Live Updates: गुरुद्वारे पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी
Punjab Election Result Live Updates:
- पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर विधानसभी सीट से चुनावी मैदान में है। वे राज्य के पहले दलित मुख्यमंत्री हैं। ऐसे में चन्नी ईश्वर का आर्शिवाद लेने के लिए गुरुद्वारा पहुंचे हैं।
Election Results 2022 Live Updates: मंदिर पहुंचे प्रमोद सावंत
Goa Election Result Live Updates 2022:
- गोवा में भी मतगणना शुरू हो गई है। इस दौरान गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत पणजी के दत्ता मंदिर में पूजा करने पहुंचे हैं।
Punjab Election Result Live Updates 2022:
- पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार भगवंत मान मतगणना से पहले गुरूद्वारे में माथा टेकने पहुंचे हैं। वे संगरुर सीट से मैदान में हैं।
Election Results 2022 Live Updates: राज्यों की हॉट सीट

UP Election Result Live Updates 2022: गोरखपुर राज्य की सबसे हॉट सीट है। इस सीट से सूबे के मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर है। अयोध्या, अलीगढ़, मथुरा, रामपुर, करहल, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी, उन्नाव, मेरठ इस सभी सीटों पर जनता की नजर बनी रहेगी।
Punjab Election Result Live Updates 2022: चमकौर साहिब से पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की प्रतिष्ठा दांव पर है। राज्य में अमृतसर ईस्ट,पटियाला अर्बन, जलालाबाद ,धूरी विधानसभा सीटों पर लोगों की नजर बनी रहेगी।
Uttarakhand Election Result Live Updates 2022: खटीमा विधानसभा सीट से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मैदान में हैं। ऐसे में लोगों की नजर उनपर बनी है। साथ ही नैनीताल, हरिद्वार, श्रीनगर, चकराता विधानसभा हॉट सीटों में शामिल हैं।
Manipur Election Result Live Updates 2022: हिंगांग सबसे हॉट सीट मानी जा रही है। इस बार 2022 के चुनाव में भाजपा से फिर एन बीरेन सिंह प्रत्याशी हैं। जबकि पी. शरत चंद्र सिंह इस बार कांग्रेस से प्रत्याशी हैं। रोचक बात ये है कि इस सीट से कोई तीसरा चुनाव नहीं लड़ रहा है। राज्य में कांटे की टक्कर है।
Goa Election Result Live Updates 2022: गोवा में संक्केलिम सीट सबसे महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत इस सीट से मैदान में हैं। वहीं पणजी सीट पर भी लोगों की नजर बनी रहेगी।
Election Results 2022 Live Updates: किस की बनेगी सरकार

India Today Axis UP Exit Poll Results 2022
इंडिया टुडे एक्सिस Exit Poll के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है। यूपी में भारतीय जनता पार्टी को 288 से 326, सपा गठबंधन को 71 से 101, कांग्रेस को 1 से 3, बसपा को 3 से 9 और अन्य को 2 से 3 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।
Election Results 2022 Live Updates: ABP-C Voter Uttarakhand Exit Poll Results 2022
एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल रिजल्ट्स 2022 के अनुसार, उत्तराखंड राज्य के विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी को 26 से 32 सीट। कांग्रेस को 32 से 38 सीट। AAP को 0-2 सीट मिल सकती हैं।
TIMES NOW Exit Poll
गोवा में बीजेपी को 14, कांग्रेस- 16, AAP -4 सीटें।
Today’s Chanakya Exit Poll के अनुसार, पंजाब में AAP को सबसे ज्यादा 45 प्रतिशत, फिर कांग्रेस को 23 प्रतिशत, अकाली गठबंधन को 16, भाजपा गठबंधन को 7 प्रतिशत और अन्य को 7 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है। राज्य में AAP को 100, कांग्रेस को 10, अकाली दल गठबंधन 6 और भाजपा गठबंधन को 1 सीटें मिल सकती हैं। Chanakya के एग्जिट पोल के अनुसार पंजाब में AAP की सत्ता आ रही है।
India Today Axis Manipur Exit Poll Results 2022
इंडिया टुडे एक्सिस के Exit Poll में मणिपुर में भाजपा की सरकार आ रही है। राज्य में बीजेपी को सबसे ज्यादा 33-43, कांग्रेस को 4-8, NPP को 4-8 और अन्य को सीटें मिली सकती हैं। इस एक्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी लगातार दूसरी बार राज्य की सत्ता में वापसी कर रही है।
Election Results 2022 Live Updates: सुरक्षा कड़ी

उत्तर प्रदेश सभी राज्यों के लिए अहम है। ऐसे में सुरक्षा व्यस्था को चाक चौबंद कर दी गई है। इस पर UP ADG (क़ानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि 10 मार्च की मतगणना के लिए लगभग 70,000 सिविल पुलिस के कर्मी, 245 कंपनी, अर्ध सैनिक बल तथा 69 कंपनी पीएसी की तैनाती की गई है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति अव्यवस्था या हुड़दंग करने की कोशिश करेगा तो उसके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी
लखनऊ के अतिरिक्त CEO बीडी राम तिवारी ने बताया कि 10 मार्च मतगणना के संबंध में सभी मतगणना केंद्रों में जो स्ट्रॉन्ग रूम हैं वहां थ्री लेयर CAPF सिक्योरिटी है। पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। EVM से प्राप्त मतों की गणना 8:30 बजे से शुरू होगी।
विस्तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।
संबंधित खबरें:
- UP Election Result 2022: EVM विलाप मंडली को हार का डर, Akhilesh Yadav हार कर लें स्वीकार – Mukhtar Abbas Naqvi
- Uttarakhand Exit Poll Results 2022 आए सामने, जानें राज्य में किसकी बन रही है सरकार