Economic Survey 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को आर्थिक सर्वेक्षण 2023 संसद में पेश किया। सर्वेक्षण में वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान देश की जीडीपी विकास दर 6 से 6.8 फीसदी तक रहने का अनुमान जताया।
पिछले वर्ष के आर्थिक सर्वेक्षण में 2022-23 के दौरान देश की जीडीपी विकास दर 8-8.5 फीसदी रहने का अनुमान जाहिर किया गया था।मालूम हो संसद के सेंट्रल हॉल में मंगलवार को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिभाषण दिया।इसके साथ ही संसद का बजट सत्र शुरू हो गया।1 फरवरी को पेश होने वाले आम बजट से पहले मंगलवार को ही देश का इकोनॉमिक सर्वे संसद में पेश किया गया।इसमें बताया गया कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बनी रहेगी।
Economic Survey 2023: अनुमान से कहीं ज्यादा टैक्स मिला
Economic Survey 2023: वित्तमंत्री ने बताया कि इस साल हमें बजट में लगाए गए अनुमान से भी कहीं ज्यादा टैक्स मिला है।इसके अलावा NHAI InvIT ने विदेशी और भारतीय निवेशकों से 10,200 करोड़ रुपये भी जुटाए हैं।हमारा फोकस विनिवेश पर भी है, लेकिन इसमें बाहरी कारक भी बड़ी भूमिका निभाते हैं।
वित्तमंत्री ने बताया कि एफडीआई नीतियों में बदलाव के बाद फार्मा सेक्टर को अब तक करीब 20 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश मिला है।सितंबर, 2022 तक देखें तो पिछले पांच साल में फार्मा सेक्टर में एफडीआई चार गुना बढ़ गया है।वित्तमंत्री ने बताया कि सड़क निर्माण पर सरकार ने चालू वित्तवर्ष में अपना खर्च दोगुना से भी अधिक कर दिया है। इस दौरान कुल 1.49 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं यह पिछले वित्तवर्ष से 109 फीसदी ज्यादा है।
संबंधित खबरें