Budget Session 2023 Live Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा देश पंच प्राणों की प्रेरणा से आगे बढ़ रहा

Budget Session 2023 Live Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज इस सत्र के माध्यम से, देशवासियों का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने लगातार दो बार, एक स्थिर सरकार को चुना है।मेरी सरकार ने देशहित को सदैव सर्वोपरि रखा, नीति-रणनीति में संपूर्ण परिवर्तन की इच्छाशक्ति दिखाई।

0
317
Budget Session 2023 President Murmu Speech
Budget Session 2023 President Murmu Speech

Budget Session 2023 Live Updates: बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद भवन के केंद्रीय कक्ष से अभिभाषण देना शुरू कर दिया है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में देश पंच प्राणों की प्रेरणा से आगे बढ़ रहा है।गुलामी के हर निशान, हर मानसिकता से मुक्ति दिलाने के लिए भी मेरी सरकार निरंतर प्रयासरत है। जो कभी राजपथ था, वह अब कर्तव्यपथ बन चुका है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज इस सत्र के माध्यम से, देशवासियों का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने लगातार दो बार, एक स्थिर सरकार को चुना है।मेरी सरकार ने देशहित को सदैव सर्वोपरि रखा, नीति-रणनीति में संपूर्ण परिवर्तन की इच्छाशक्ति दिखाई।उन्‍होंने कहा कि जो भारत कभी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूसरों पर निर्भर था, वही आज दुनिया की समस्याओं के समाधान का माध्यम बना है जिन सुविधाओं के लिए देश की एक बड़ी आबादी ने दशकों तक इंतजार किया, वे इन वर्षों में उसे मिली है।

उन्‍होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि देश लगातार विकास और नए आयाम को छू रहा है।संसद में अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा अमृतकाल का यह 25 वर्ष का कालखंड, स्वतन्त्रता की स्वर्णिम शताब्दी का और विकसित भारत के निर्माण का कालखंड है। ये 25 वर्ष हम सबके लिए और देश के प्रत्येक नागरिक के लिए कर्तव्यों की पराकाष्ठा करके दिखाने के हैं।

Budget Session 2023 Live Updates: गरीबों को दिए 27 लाख करोड़ रुपये- राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ करोड़ों लोगों को 27 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि मुहैया कराई गई है।वर्ल्‍ड बैंक की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसी योजनाओं और प्रणालियों से भारत करोड़ों लोगों को कोविड के दौरान गरीबी रेखा से नीचे जाने से बचाने में सक्षम रहा।

Budget Session 2023 Live Updates: आयुष्मान भारत का लाभ: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना ने देश के करोड़ों गरीबों को और गरीब होने से बचाया है, उनके 80 हजार करोड़ रुपए खर्च होने से बचाए हैं। पिछले करीब 7 दशकों में देश में करीब सवा तीन करोड़ घरों तक पानी का कनेक्शन पहुंचा था।जल जीवन मिशन के तहत 3 साल में करीब 11 करोड़ परिवार पाइप के जल से जुड़े हैं।

Budget Session 2023 Live Updates: महिलाओं का स्वास्थ्य हुआ बेहतर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की सफलता आज हम देख रहे हैं। देश में पहली बार पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक हुई है एवं महिलाओं का स्वास्थ्य भी पहले के मुकाबले और बेहतर हुआ है। यह सुनिश्चित किया है कि किसी भी कार्यक्षेत्र में महिलाओं के लिए कोई बंदिश न हो।
मेड इन इंडिया अभियान और आत्मनिर्भर भारत अभियान की सफलता का लाभ देश को मिलना शुरु हो चुका है। आज भारत में मैन्युफेक्चरिंग की अपनी कैपेसिटी भी बढ़ रही है और दुनिया भर से भी मैन्युफेक्चरिंग कंपनियां भारत आ रही हैं।

संबंधित खबरें

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here