यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के साथ विवाद के बाद सुर्खियां बटोर चुके रायबरेली के डीएम संजय कुमार खत्री फिर सुर्खियों में छा गए है। इस बार सुर्खियों में छाना उनका किसी मंत्री के साथ विवाद नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी है।
उन्होंने एक ऐसी महिला से शादी की जो कुछ दिनों पहले उनके ऑफिस में किसी काम से गई थी। लेकिन ऑफिस में हुई इस मुलाकात ने दोनों को हमसफर बना दिया और संजय खत्री ने उस अंजान लड़की से शादी कर ली। चलिये हम आपको बताते है कि आखिर पूरा मामला क्या है, और ये अंजान लड़की कौन है।
आपको बता दें कि गाजीपुर की रहने वाली युवती विजय लक्ष्मी और संजय खत्री पहली बार सिविल सेवा परीक्षा के दौरान मिले थे। विजयलक्ष्मी दिल्ली में सिविल सेवा सर्विसेज की तैयारी भी कर रही थी। इसी बीच डीएम संजय खत्री से उसकी मुलाकात हो गई, जहां पर वह सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी में लग गईं। जहां पर वह क्लास करने जाती थीं, वहीं पर संजय खत्री भी परीक्षा की तैयारी में लगे थे।
विजय लक्ष्मी परीक्षा में सफल न होने के कारण वापस गाजीपुर लौट आईं जबकि संजय कुमार खत्री सिविल सर्विसेज की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ट्रेनिंग में चले गए। इसके बाद उनकी पोस्टिंग का सिलसिला शुरू हुआ। करीब सात साल बाद वह डीएम के रूप में गाजीपुर पहुंचें, जहां पर विजय लक्ष्मी भी थीं। इसी दौरान एक बार विजय लक्ष्मी किसी काम से जिलाधिकारी ऑफिस गईं, जहां पर संजय कुमार खत्री से उनकी मुलाकात हो गई। पुरानी यादें ताजा होने के बाद इनके बीच मुलाकात का सिलसिला शुरु हो गया।
इस दौरान डीएम को आभास भी नहीं था कि अनजान युवती एक दिन उनकी जीवन संगिनी बन जायेगी।
गाजीपुर में तैनाती के समय परवान चढ़ा प्रेम रायबरेली में डीएम के पद पर तैनाती के समय विवाह में बदल गया। संजय खत्री ने 19 नवंबर यानी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर नई दिल्ली में गाजीपुर की इस युवती के साथ विवाह कर लिया। उनका यह विवाह अब बेहद चर्चा का विषय बना हुआ है। राजस्थान के जयपुर के रहने वाले संजय खत्री 2010 बैच के आइएएस अधिकारी हैं।
आपको बता दें कि डीएम संजय खत्री पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कई आरोप भी लगाये थे। डीएम के इस प्रकार के बर्ताव की चर्चा पहले भी कैबिनेट मंत्री ने इशारों में की थी।