दिग्विजय सिंह और विवाद का चोली दामन का साथ है। जहां दिग्विजय सिंह हैं वहां विवाद है और जहां विवाद है वहां दिग्विजय सिंह है। एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही कुछ किया जिससे वो विवादों में आ गए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी के खिलाफ एक ट्वीट किया है जिसमें पीएम मोदी को अपमानित किया गया है। इस ट्वीट में तीन लाइनें लिखी हैं।

इस ट्वीट के बाद भाजपा और पीएम मोदी समर्थक लोग काफी आक्रोशित हैं। कई लोगों का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसा अमर्यादित ट्वीट करके दिग्विजय सिंह ने सारी हदें पार कर दी। वहीं काफी लोगों ने दिग्विजय सिंह को इस पोस्ट का जवाब भी दिया जिसमें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी निशाने पर आ गए। इस ट्वीट के बाद दिग्विजय सिंह काफी ट्रोल हुए। उनके इस ट्वीट पर अब तक 1300 रिप्लाई आ चुके हैं और इसे 212 बार रिट्वीट किया जा चुका है।

बता दें कि दिग्विजय सिंह का यह पहला मामला नहीं है कि वो अपने बयान और पोस्ट के कारण विवादों में हैं। इससे पहले भी वो कई बार ऐसा कर चुके हैं। हिंदुत्व शब्द को काल्पनिक और न मानने वाले बयान पर भी काफी बवाल मचा था। वहीं नेता मीनाक्षी नटराजन को उनहोंने टंच माल बोल दिया था जिसके बाद काफी सियासी कोहराम मचा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here