दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर मतदान का समय शाम 6 बजे खत्म हो गया है। वोटिंग आज सुबह 8 बजे से शुरु हुई थी। हालांकि, लेकिन अब केवल वही लोग मतदान कर पाएंगे जो लाइन में खड़े हैं। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में शाम छह बजे तक 54.65 फीसदी वोटिंग दर्ज हुई है। हालांकि वोटिंग के फाइनल आंकड़़े अभी आने बाकी हैं। वोटिंग खत्म होने के बाद दिल्ली चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों का भविष्य अब ईवीएम में कैद हो गया है।

वहीं वोटिंग के लिए चुनाव आयोग ने खास तैयारी की है। इस चुनावी मुकाबले में सत्ता में काबिज AAP,बीजेपी और कांग्रेस मुख्य रूप से मैदान में हैं। वहीं मतदान के लिए 13 हजार 750 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। 70 सीटों पर 672 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 148 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। दिल्ली चुनाव पर पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए एपीएन न्यूज़ के साथ।

Live Updates-

6:00 PM : दिल्ली में 6 बजे तक 54.65% मतदान हुआ।

5:50 PM : दिल्ली में शाम 5.30 बजे तक 52.95% वोटिंग।

5:30 PM : दिल्ली में 5 बजे तक 44.54% मतदान हुआ।

4:20 PM : जामिया के शाहीनबाग में अब भी वोट डालने के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं। पुरुष और महिलाएं बड़ी संख्या में वोट डालने के लिए मौजूद हैं।

shaheen bagh 020820042317

4:00 PM :  दिल्ली में 4 बजे तक 41.5% मतदान हुआ।

3:00 PM :  दिल्ली में 3 बजे तक 30.18 फीसदी मतदान हुआ।

2:55 PM : नई दिल्ली विधानसभा सीट के कमराज लेन स्थित पोलिंग बूथ पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मतदान किया।

2:30 PM : चुनाव आयोग की शाम 6.30 बजे सीईओ दफ्तर पर बैठक होगी। प्रेस कांफ्रेंस कर उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन और सीईओ दिल्ली व आईसीटी निदेशक कौशल पाठक संबोधित करेंगे।

2:00 PM :  दिल्ली में  2 बजे तक 28.14 फीसदी वोटिंग हुई है।

1:05 PM : 1 बजे तक 19.37% मतदान
शाहदरा जिले में 23.06% मतदान
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में 10.10% मतदान
विश्वास नगर में अबतक 30% मतदान

12 : 00 AM :  दिल्ली में दोपहर 12 बजे तक 15.68 फीसदी वोटिंग हुई है।

11:55 AM: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया।

Gautam Gambhir with wife

11:30 AM : मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने नई दिल्ली विधानसभा सीट के निर्माण भवन स्थित पोलिंग बूथ पर डाला वोट।

Image

11:00 AM : दिल्ली विधानसभा चुनावः 11 बजे तक लगभग 7 फीसदी मतदान।

11:00 AM : दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान जारी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली में अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

10:50 AM : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी ने निर्माण भवन में वोट डाला।

राष्ट्रपति ने किया मतदान
10:35 AM : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ राष्ट्रपति भवन में मौजूद राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में वोट डाला।

बाबरपुर में चुनाव अधिकारी की मौत
10:25 AM : उत्तर पूर्वी दिल्ली के बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान एक चुनाव अधिकारी की मौत हो गई है। ये घटना पोलिंग बूथ के अंदर मौत बाबरपुर प्राइमरी स्कूल में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग अस्पताल भेज दिया है।

10:15 AM : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपनी पत्नी के साथ पांडव नगर के एमसीडी स्कूल पहुंचकर डाला वोट। मनीष सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं।

10:00 AM : दिल्ली में सुबह 10 बजे तक 4.33% मतदान

09:55 AM: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तापसी पन्नु ने अपने परिवार के साथ वोट किया। उन्होंने वोट डालने के बाद ट्वीटर पर तस्वीर भी शेयर की है।

Image

सीएम केजरीवाल ने परिवार के साथ डाला वोट
09:50 AM : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ सिविल लाइन्स के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। इस बार भी सीएम केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से मैदान में हैं। उनके खिलाफ बीजेपी के सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सब्बरवाल चुनाव लड़ रहे हैं।

छवि

वोट डालने निकले केजरीवाल
09:40 AM : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 6 फ्लैग स्टाफ रोड मुख्यमंत्री निवास से अपने परिवार के साथ वोट डालने निकले हैं। मुख्यमंत्री आवास से कुछ ही दूर राजपुरा रोड के परिवहन विभाग में वोट डालेंगे। वोट डालने से पहले केजरीवाल ने अपने माता-पिता से आशीर्वाद लिया और वोट डालने निकले।

यमुना विहार में EVM खराब, मतदान शुरू होने में देरी
09:20 AM : EVM में खराबी की वजह से यमुना विहार के सी-10 बूथ पर अबतक मतदान शुरू नहीं हुआ। चुनाव आयोग की टेक्निकल टीम वहां पहुंच गई है। इसके अलावा नई दिल्ली विधानसभआ के सरदार पटेल विद्यालय में भी EVM खराब है।

09:10 AM : अलका लांबा ने वोट डालादिल्ली के चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने टैगोर गार्डन एक्सटेंशन में अपना वोट डाला। अलका लांबा AAP के प्रहलाद सिंह सैनी और बीजेपी की सुमन गुप्ता के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

09:00 AM : पूर्व उपराष्ट्रपति ने डाला वोटपूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और संघ के वरिष्ठ नेता रामलाल ने निर्माण भवन में अपना वोट डाला। इस सीट से सीएम अरविंद केजरीवाल, बीजेपी के सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सभरवाल चुनाव लड़ रहे हैं।

08:55 AM : दिल्ली के एलजी अनिल बैजल और उनकी पत्नी माला बैजल ने ग्रेटर कैलाश के बूथ में अपना वोट डाला। इस सीट से आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज और बीजेपी की शिखा राय और कांग्रेस के सुखबीर पवार मैदान में हैं।

08:50 AM : केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन अपनी मां रतन देवी के साथ कृष्णा नगर के पब्लिक स्कूल में वोट डालने पहुंचे हैं। बीजेपी के अनिल गोयल और कांग्रेस के अशोक वालिया और AAP के एस के बग्गा यहां से चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस महोत्सव में भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं।

वोट डालने ज़रूर जाइये-केजरीवाल
सीएम अरविंद केजरीवाल ने ने दिल्ली के लोगों से बड़ी संख्या में वोट करने की अपील की है। केजरीवाल ने कहा कि सभी महिलाओं से ख़ास अपील – जैसे आप घर की ज़िम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की ज़िम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। आप सभी महिलायें वोट डालने ज़रूर जायें और अपने घर के पुरुषों को भी ले जायें। पुरुषों से चर्चा ज़रूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा।

जे पी नड्डा का नारा-पहले मतदान, फिर जलपान
बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने दिल्ली के लोगों से बड़ी संख्या में वोट करने की अपील की है। नड्डा ने ट्वीट कर कहा है कि दिल्ली के सभी मतदाताओं से अपील करता हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदार बने। देश की एकता, अखंडता और दिल्ली के सम्पूर्ण विकास के लिए आपका एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। आपका वोट ही आपकी दिल्ली का सुनहरा भविष्य लिखेगा। “पहले मतदान, फिर जलपान” जय हिंद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here