IPL 2026: CSK के पास टॉप-4 में एंट्री मारने का शानदार मौका, LSG के खिलाफ मैच से पहले देखें पॉइंट्स टेबल का हाल

0
1

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है, जहां हर मुकाबला प्लेऑफ की तस्वीर बदल रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार (15 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच सीजन का बेहद अहम मुकाबला खेला जाएगा। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए अलग-अलग मायने रखता है।

जहां एक तरफ चेन्नई सुपर किंग्स की नजर टॉप-4 में जगह बनाने पर है, वहीं दूसरी ओर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी लखनऊ सुपर जायंट्स सम्मान बचाने और पिछली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

रिवेंज मोड में उतरेगी लखनऊ

दोनों टीमों के बीच हाल ही में 10 मई को मुकाबला खेला गया था, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने हाई-स्कोरिंग मैच में शानदार जीत दर्ज की थी। 200 से अधिक रन वाले उस मुकाबले में सीएसके ने पांच विकेट से जीत हासिल कर अपनी प्लेऑफ उम्मीदों को जिंदा रखा था।

उस मैच में ऑलराउंडर जेमी ओवरटन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए महज 9 रन देकर तीन विकेट झटके थे। वहीं युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल ने विस्फोटक अंदाज में 65 रन की अहम पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया था।

अब इकाना में लखनऊ के पास घरेलू मैदान पर हिसाब बराबर करने का मौका होगा। हालांकि टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन अपने फैंस के सामने जीत के साथ सम्मान बचाने की कोशिश जरूर करेगी।

CSK के पास टॉप-4 में पहुंचने का सुनहरा मौका

चेन्नई सुपर किंग्स फिलहाल 11 मैचों में 6 जीत और 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर मौजूद है। लगातार तीन मुकाबले जीतकर टीम शानदार लय में दिखाई दे रही है।

अगर चेन्नई आज का मुकाबला जीत लेती है तो वह 14 अंकों तक पहुंच जाएगी। ऐसे में पंजाब किंग्स को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर पहुंचने का रास्ता साफ हो सकता है। वहीं अगर टीम बड़े अंतर से जीत दर्ज करती है तो नेट रनरेट के आधार पर सनराइजर्स हैदराबाद को भी पीछे छोड़ते हुए तीसरे स्थान तक पहुंच सकती है। यही वजह है कि यह मुकाबला सीएसके के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

विनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव

लगातार तीन जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन में ज्यादा बदलाव करने के मूड में नजर नहीं आ रही। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में टीम संतुलित दिखाई दे रही है। बल्लेबाजी में संजू सैमसन समेत टॉप ऑर्डर की आक्रामकता और गेंदबाजी में अंशुल कम्बोज का अनुशासन सीएसके की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है।

हालांकि, एमएस धोनी अब भी उपलब्ध नहीं हैं, जबकि जेमी ओवरटन आधिकारिक तौर पर IPL 2026 से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह डायन फॉरेस्टर को टीम स्क्वॉड में शामिल किया गया है। ऐसे में, चेन्नई सुपर किंग्स स्पेंसर जॉनसन या फिर मैट हेनरी में से किसी एक को अंतिम 11 में मौका दे सकती है।

दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकती है, लेकिन टीम मैनेजमेंट बहुत ज्यादा प्रयोग करने से बचना चाहेगा। घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर लखनऊ जीत के साथ टूर्नामेंट खत्म करना चाहेगी।

LSG vs CSK: दोंनो टीमों की संभावित प्लेइंग XII

LSG संभावित प्लेइंग XII: जॉश इंग्लिस, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, आवेश खान/मयंक यादव, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव।

CSK संभावित प्लेइंग XII: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, अकील होसेन, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन/मैट हेनरी।

पॉइंट्स टेबल पर सबकी नजर

आईपीएल 2026 की अंक तालिका फिलहाल बेहद दिलचस्प मोड़ पर है। आरसीबी और गुजरात टाइटंस 16-16 अंकों के साथ शीर्ष दो स्थानों पर हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद 14 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है।

ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के पास टॉप-4 में जगह बनाने का सुनहरा अवसर है। दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है और अंक तालिका में सबसे नीचे मौजूद है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या चेन्नई जीत के साथ प्लेऑफ की ओर मजबूत कदम बढ़ाती है या फिर लखनऊ अपने घरेलू मैदान पर ‘रिवेंज गेम’ में बाजी मार लेती है।

IPL 2026 पॉइंट्स टेबल

स्थानटीममैचजीतहारनो रिजल्टअंकनेट रनरेट
1RCB1284016+1.053
2GT1284016+0.551
3SRH1275014+0.331
4PBKS1265113+0.355
5CSK1165012+0.185
6RR1165012+0.082
7DC1257010-0.993
8KKR114619-0.198
9MI (E)124808-0.504
10LSG (E)113806-0.907
(E) = प्लेऑफ की रेस से बाहर