Corona Case in India: भारत में एक बार फिर कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 3,545 नए केस सामने आए हैं। जिसके बाद अब भारत में कुल कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 19,688 हो गई है। वर्तमान में देश में कोरोना संक्रमण दर 0.05 प्रतिशत तक पहुंच गई है। गुरुवार को देश में 3275 नए संक्रमित मिले थे, इसकी तुलना में शुक्रवार को 270 मरीज ज्यादा मिले हैं।
Corona Case in India: दिल्ली में कोरोना केस
दिल्ली में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज सामने आए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों को अनुसार एक दिन में दिल्ली में 1,365 मामले मिले हैं। वहीं एक मरीज की कोरोना से मौत भी हुई है। एक्टिव केस की संख्या 5746 हो गई है।
यूपी में कोरोना केस
यूपी में बीते 24 घंटों में 361 नए केस मिले हैं। इस दौरान रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या 255 रही। इस दौरान सबसे ज्यादा गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद में पॉजिटिव केस मिले है। अकेले इन दो जिलों में 273 पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए। प्रदेश में एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़कर 1742 पर पहुंच गया है।
महाराष्ट्र में कोरोना केस
महाराष्ट्र में कोरोना के 233 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं कोरोना से 35 लोग ठीक भी हुए हैं। वहीं एक मरीज की मौत भी कोरोना से हुई है। राज्य में कुल अब 1,109 एक्टिव केस हो गए हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 173 लोग कोरोना से उबरे हैं।
हरियाणा में कोरोना केस
हरियाणा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 534 नए केस दर्ज किए गए है। वहीं 733 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। हरियाणा में अब कुल एक्टिव कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2512 तक पहुंच गया है। सबसे ज्यादा मरीज गुरुग्राम में 413 और फरीदबाद में 73 हैं।
संबंधित खबरें: