ऋषभ पंत और कई होटलों से की करोड़ों की ठगी, हांगकांग जाने के दौरान गिरफ्तार हुआ मृणांक सिंह

0
28

Mrinank Singh Conman: होटल ताज पैलेस के मालिक से कथित तौर पर 5.53 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने खुद को पूर्व क्रिकेटर और आईपीएस बताने वाले मृणांक सिंह को गिरफ्तार किया है। उसका दावा है वो हरियाणा के लिए अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट खेल चुका है।

यही नहीं मृणांक सिंह ने भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत से भी धोखाधड़ी करते हुए उनसे लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। इसके अलावा उससे कई मॉडल्स, कई होटलों, और कई लोगों से पैसे ठगने का आरोप लगा है लेकिन ये शातिर अभी तक लगातार कानून को चकमा दे रहा था।

क्या बोली दिल्ली पुलिस?

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मृणांक सिंह हरियाणा के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेल चुका है। आरोपी पर जुलाई 2022 में  ताज पैलेस होटल से कथित तौर पर 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुद को क्रिकेटर बताकर होटल में रुका था और किराया मांगे जाने पर उसने कहा कि ये रकम उसकी कंपनी एडिडास भरेगी। बाद में उसने कहा था कि बकाया राशि का भुगतान करने के लिए अपने ड्राइवर को नकदी के साथ भेजेगा, लेकिन किसी को होटल नहीं भेजा। 

हांगकांग जाने के दौरान गिरफ्तार हुआ आरोपी

आरोपी के खिलाफ स्थानीय अदालत द्वारा एक गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। सोमवार को उसे आईजीआई हवाईअड्डे पर हिरासत में ले लिया गया। पता लगा है कि वह हांगकांग के लिए उड़ान भरने की कोशिश कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ करने पर पुलिस को बार-बार गुमराह किया। उसने ये दावा भी किया कि उसके पिता  1980 से 1990 के दशक तक भारत के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी रहे हैं और वह इस समय IGI एयरपोर्ट पर एयर इंडिया में प्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं।

ऋषभ पंत को भी लगाया चूना

जब एयरपोर्ट पर आरोपी मृणांक सिंह को हिरासत में लिया गया तब उसने अपनी पहचान कर्नाटक के एडीजीपी आलोक कुमार के रूप में करवाई। उसने कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को फोन करके एयरपोर्ट अधिकारियों को प्रभावित करने का एक और प्रयास किया। क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ 2020-21 में 1.63 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी भी हुई थी। इसमें भी मृणांक सिंह का हाथ बताया जा रहा है। आरोपी के मोबाइल से युवा मॉडलों/लड़कियों के साथ उसकी दोस्‍ती का पता चला है और इसमें कई वीडियो और तस्वीरें हैं, जिनमें से कुछ बेहद आपत्तिजनक हैं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here