भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद नाना पटोले ने शनिवार को कहा कि पांचों राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी विजय हासिल करेगी। भाजपा के पूर्व सांसद पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गये थे और कांग्रेस ने उन्हें किसान खेत मजदूर कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव हुए है और इन राज्यों का चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को आयेगा। उन्होंने कहा पांचों राज्यों में कांग्रेस को विजय हासिल होगी और वर्ष 2019 में लोकसभा के होने वाले चुनाव में भी पार्टी जीत दर्ज करेगी।

पटोले वर्ष 2017 में भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गये थे। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के मामले में उनका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मतभेद हुआ था। पटोले आज यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि जनता को पता चल गया है कि भाजपा जनता को गुमराह कर रही है और वर्ष 2014 में हुए लोकसभा के चुनाव के समय किये गये वादों को पूरा नहीं किया।

उन्होंने कहा कि वह स्वयं मध्य प्रदेश और राजस्थान में प्रचार करने के लिए गये थे। जनता भाजपा से त्रस्त है और अब बदलाव चाहती है। उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी पर श्री मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि इससे देश की आम जनता परेशान हो रही है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में देश पर पचास लाख करोड़ रुपये का कर्ज था जो बढ़कर एक लाख करोड़ हो गया। उन्होंने कहा कि सरकार पेट्रोल से 40 रुपये प्रति लीटर कमा रही है इसके साथ ही जीएसटी से भी बड़ी धनराशि सरकार को मिल रही है। प्रश्न उठता है कि इतनी बड़ी धनराशि आखिर जा कहां रही है।

उन्होंने कहा कि देश में राजमार्ग और सडकें बैंक से कर्ज लेकर बनायी जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को पांच गांधी जैसे महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी दिये हैं। भाजपा ने तीन मोदी के रूप में नरेन्द्र मोदी, ललित मोदी और नीरव मोदी दिये। जनता इन सभी के बारे में अब अच्छी तरह से जान गयी है।

-साभार, ईएनसी टाईम्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here