
Congress President Election: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपथ पहुंचे। ये बैठक करीब 1:30 घंटे चली। बैठक के बाद उन्होंने ये ऐलान किया कि अब वो कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लडेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि राजस्थान में जो कुछ हुआ, उसके लिए वे काफी दुखी हैं, वे काफी आहत हुए हैं। इसके लिए उन्होंने सोनिया गांधी से माफी भी मांगी है।
अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी ने जब चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, तब मैंने उनसे मुलाकात के बाद तय किया था कि अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ूंगा। उसके बाद राजस्थान में जो घटना हुई, उस घटना ने हिलाकर रख दिया। पूरे देश में मैसेज गया कि मैं सीएम बना रहना चाहता हूं। मैंने इसके बारे में सोनिया गांधी से माफी मांगी है।
Congress President Election: माफीनामा लेकर गए थे सोनिया गांधी से मिलने
अशोक गहलोत जब सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपद गए, तो उनके पास एक पेपर था। इसमें लिखा था जो हुआ बहुत दुखद है, मैं बी बहुत आहत हूं। अशोक गहलोत के बाद सचिन पायलट भी सोनिया गांधी से आज मुलाकात करेंगे। एक ओर जहां राजस्थान में सियासी संकट गहराया हुआ है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर भी मामला गंभीर है।
इस बीच मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी दिल्ली पहुंच गए हैं। वे कांग्रेस दफ्तर जाएंगे। यहां वे अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र खरीदेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। वे कल नामांकन भर सकते हैं। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है, लेकिन कांग्रेस अभी तक तय नहीं कर पाई है अध्यक्ष पद का उम्मीदवार कौन होगा? अब सबकी निगाहे कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर टिकी हुई है।

दरअसल, एक ओर कांग्रेस में जहां अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है, वहीं राजस्थान में सियासी संकट बढ़ता ही जा रहा है। सियासी अटकलें लगाई जा रही है कि सोनिया गांधी से अशोक गहलोत की मुलाकात के बाद राजस्थान की समस्या का कोई स्थायी समाधान निकल पाएगा। अशोक गहलोत को लेकर पूरा मामला तब पलट गया, जब राजस्थान के 82 विधायकों ने सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने के खिलाफ स्पीकर को इस्तीफा दे दिया था।

Congress President Election: ये घर की बातें हैं- गहलोत
दिल्ली पहुंचे राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वो सोनिया गांधी से आज मुलाकात करेंगे। उन्होंने राजस्थान के घटनाक्रम पर कहा कि ये घर की बातें हैं। इंटरनल पॉलिटिक्स में यह सब चलता रहता है। हम इसे सुलझा लेंगे। गहलोत ने कहा कि हमारे दिल में जो नंबर वन होता है, हम उसकी अगुवाई में काम करते हैं। हम आगे भी सोनिया गांधी के नेतृत्व में एकजुट रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हमेशा अनुशासन रहा है।
Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर अहम दिन
- कांग्रेस के लिए आज का दिन काफी अहम है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है।
यानी सिर्फ एक दिन बचा है। माना जा रहा है कि अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी पर आज अंतिम फैसला हो सकता है।
- जानकारी के मुताबिक, दिग्विजय सिंह दिल्ली में डटे हुए हैं। अध्यक्ष पद के लिए आज वो नामांकन भर सकते है। हालांकि, पार्टी हाई कमान की ओर से अभी अंतिम फैसला आना बाकी है।
- अशोक गहलोत दिल्ली पहुंचे हुए हैं और आज सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इसके बाद राजस्थान में सीएम पद और अध्यक्ष को लेकर कोई बड़ा ऐलान हो सकता है।
- कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर आज नामांकन दाखिल कर सकते हैं। बुधवार को उन्होंने एक शायरी के जरिए ये दावा किया था कि उनकी उम्मीदवारी के समर्थन का दायरा बढ़ रहा है।
- कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम पर भी चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि खड़गे के नाम पर सोनिया गांधी को कोई ऐतराज नहीं है।
यह भी पढ़ें:
- Rajasthan Politics: राजस्थान का ‘पायलट’ कौन? आज शाम तक सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे अशोक गहलोत
- Congress President Election: दिग्विजय सिंह भी लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, जल्द दाखिल करेंगे नामांकन