कांग्रेस के पूर्व नेता जयवीर शेरगिल (Jaiveer Shergill) शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। जयवीर शेरगिल को बीजेपी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस के पूर्व नेता सुनील जाखड़ को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। बीजेपी ने मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, उत्तराखंड बीजेपी के पूर्व प्रमुख मदन कौशिक, कांग्रेस के पूर्व नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और पंजाब के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया को भी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया है।
24 अगस्त को कांग्रेस से दिया था इस्तीफा
गौरतलब है कि 24 अगस्त को जयवीर शेरगिल ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपा। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि निर्णयकर्ताओं की दृष्टि अब युवाओं की आकांक्षाओं के अनुरूप नहीं थी।
अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा, ‘मैं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तीफा देता हूं। प्राथमिक कारण यह है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वर्तमान निर्णयकर्ताओं की विचारधारा और दृष्टि अब युवाओं और आधुनिक भारत की आकांक्षाओं के अनुरूप नहीं है।

Jaiveer Shergill ने कांग्रेस पर लगाए आरोप
पंजाब से ताल्लुक रखने वाले शेरगिल, पेशे से वकील हैं। शेरगिल सबसे प्रमुख युवा नेताओं में से एक माने जाते हैं। उन्होंने कहा, “मैंने कांग्रेस पार्टी में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे का प्राथमिक कारण यह है कि जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए INC में निर्णय लेना अब नहीं हो रहा है। यह विशुद्ध रूप से एक मंडली से प्रभावित हो रहा है जो केवल चाटुकारिता में लिप्त है।
यह भी पढ़ें:
- VIP MLA Join BJP: वीआईपी के 3 MLA भाजपा में हुए शामिल, Mukesh Sahani बोले- BJP को बिहार में नंबर वन पार्टी बनने पर बधाई
- Uttarakhand Election 2022: Harak Singh Rawat कांग्रेस में हुए शामिल, भाजपा ने 6 साल के लिए किया था बर्खास्त