आज देश और विदेश में Shree Krishna Janmashtam का पर्व मनाया जाएगा भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को मनाने के लिए Mathura में जन्माष्टमी की तैयारियां जोर-शोर से की गई है। श्री कृष्ण जन्मस्थान के अधिकारियों का कहना है कि Covid-19 की वजह से इस बार आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद नहीं देने का फैसला किया गया है। वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती की विशेष व्यवस्था हुई है। आज आधी रात से दर्शन शुरू होंगे मंगल दर्शन साल में एक बार महज दो घंटे के लिए होते हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली के मंदिरों में कोरोना के कारण भक्तों के बिना पूजा होगी।


उत्तर प्रदेश के Chief Minister Yogi Adityanath सोमवार यानी आज वो जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे मथुरा पहुंचेंगे। वह यहां रामलीला मैदान में बनाए गए सांस्कृतिक मंच पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की औपचारिक शुरुआत करेंगे। नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय से जारी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बताया गया है कि योगी इस दौरान करीब एक घंटा मंच पर होंगे, जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर भगवान के दर्शनों के लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर जाएंगे इसके बाद वह करीब सवा पांच बजे लखनऊ के लिए रवाना होगें।

जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सीएम योगी ने प्रदेश की जनता को बधाई दी है। प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए सीएम योगी ने बांकेबिहारी से कामनी भी की है। सीएम ने ट्वीट कर लिखा, “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की समस्त श्रद्धालुओं एवं सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। सम्पूर्ण जगत के पालनहार, लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण से सभी के कल्याण की कामना करता हूं।”

यह भी पढ़ें:

Shree Krishna Janmashtam 2021: कान्हा को भगवान शिव ने इसलिए थी बांसुरी

Shree Krishna Janmashtam 2021: जानें निधिवन का पूरा रहस्य, वहां रात में क्यों नहीं जाते हैं लोग

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here