Chandra Grahan 2021: 580 साल बाद लगा था इतना लंबा चंद्र ग्रहण

0
542
Chandra Grahan 2022
Chandra Grahan 2022: साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण मई महीने की 16 तारीख को लगने वाला है।

Chandra Grahan 2021: साल 2021 का आखिरी आंशिक चंद्र ग्रहण आज लगने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार 580 साल बाद इतना लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस आंशिक चंद्र ग्रहण की अवधि करीब 6 घंटे 2 मिनट होगी. ये आंशिक चंद्र ग्रहण होगा जो भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में दिखाई देगा। बता दें कि 580 साल पहले यानी कि 18 फरवरी 1440 में इतना लंबा चंद्र ग्रहण पड़ा था।

भारत में कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण

भारतीय हिंदू पंचांग के अनुसार, साल का अंतिम और सबसे लंबी अवधि का चंद्र ग्रहण कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा शुक्रवार दिनांक 19 नवंबर 2021 को सुबह 11 बज कर 34 मिनट से शुरू होगा। और शाम 5 बजकर 33 मिनट पर समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 59 मिनट की होगी।

चंद्र ग्रहण क्या होता है? (What is Chandra Grahan)

वै​ज्ञानिकों के अनुसार चंद्र ग्रहण होता क्या है आइए जानते है। चंद्र ग्रहण की घटना तब होती है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा तीनों एक सीध में आ जाते हैं। बता दें कि पूर्णिमा के दिन जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है। तो उसकी जो  छाया होती है वह चंद्रमा पर पड़ती है। इस दौरान जब हम धरती से चांद को देखते हैं तो वह काला दिखाई देता है। इसी वजह से इसे चंद्र ग्रहण कहा जाता है। 

कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण

आंशिक चंद्र ग्रहण भारत के पूर्वोत्तर इलाकों में दिखाई देगा। अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में दिखाई देगा। चंद्रग्रहण जम्मू-कश्मीर,हिमाचल प्रदेश,पूर्वी हरियाणा, दिल्ली, ग्वालियर, दमोह, जबलपुर, राजनांदगांव, जगदलपुर, राजहमुंद्री, आदि इन प्रान्तों/नगरों से पूर्वी प्रान्तों तथा नगरों में हल्के स्वरूप का नजारा होगा। महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा इसके अलावा ये ये उत्तर और दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया और प्रशांत क्षेत्र में देखा जा सकेगा।

किन राशियों पर होगा असर

पंचांग के मुताबिक चंद्र ग्रहण कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लग रहा है। जो तुला, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इन तीनों राशियों के जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। वहीं वृषभ, सिंह, वृश्चिक और मेष राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ेंगी।

यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2021: 580 साल बाद लगने जा रहा है इतना लंबा चंद्र ग्रहण, जानें कहां दिखेगा?

Chandra Grahan 2021: 19 नवंबर को है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं ना करें यह का

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here