CBSE Exam 2021 द्वारा कल 20 दिसंबर को कक्षा 12 के इतिहास की परीक्षा आयोजित करेगी। यह परीक्षा 90 मिनट तक चलेगी जो सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। सभी छात्रों का परीक्षा से 30 मिनट पहले परीक्षा हॉल में पहुंचना अनिवार्य है। साथ ही, बिना एडमिट कार्ड परीक्षा नहीं देने दिया जाएगा।
CBSE Exam 2021 की History परीक्षा की Marking Scheme
इतिहास के प्रश्न पत्र को 4 भागों में बांटा गया है (A,B,C,D)। भाग A में 24 प्रश्न है सभी प्रश्न 1 अंक के होंगे। भाग B में 25 से 46 तक प्रश्न होंगे। भाग C में 47 से 58 तक प्रश्न है तथा भाग D में 2 प्रश्न होंगे जो की मानचित्र पर आधारित होंगे।
Previous Year Question Paper से तैयारी के फायदे
- छात्र प्रश्न पत्र के प्रारूप से परिचित हो जाते है।
- परीक्षा को नियंत्रित करने वाले नियमों-विनियमों और अंकों के वितरण को समझ लेते है।
- परीक्षा के दौरान कुशलतापूर्वक समय का प्रबंधन करने की समझ हो जाती है।
- बार-बार अभ्यास करने से गति बढ़ती है।
- मॉक टेस्ट से सीखने से छात्र परीक्षा के प्रति अपनी रणनीति और दृष्टिकोण को परिभाषित कर पाते है।
- पिछले कई वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करने से छात्रों को अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों की योजना को समझने में मदद मिलती है और अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण विषयों की पहचान हो जाती है।
CBSE की मुख्य Guidelines
- OMR Sheet पर अपने Option को चिन्हित करने के लिए छात्र केवल काले या नीले बॉलपॉइंट पेन का उपयोग कर सकते हैं।
- परीक्षा में पेंसिल के उपयोग की अनुमति नहीं है, CBSE के अनुसार, इसे गिना नहीं जाएगा।
- परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है।
- OMR Sheet में आवश्यक विवरण, जैसे छात्र का नाम, विषय का नाम, कोड, परीक्षा केंद्र भरना अनिवार्य है।
- छात्रों को सही उत्तरों के घेरे को केवल एक बार चिन्हित करना होगा, इसे बदला नहीं जा सकता।
- उम्मीदवार परीक्षा कोड और परीक्षा केंद्र कोड जैसी जानकारी की जांच के लिए Term1 एडमिट कार्ड की मदद ले सकते हैं।
CBSE Exam 2021 की History परीक्षा की Marking Scheme
CBSE Exam 2021 की History sample paper
CBSE Exam 2021 की History Syllabus
CBSE Exam 2021 की History Previous Year Question Paper
यह भी पढ़ें: