By-Polls Result: उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीट रामपुर के लिए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए गए, जिसमें भाजपा उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार असीम राजा के खिलाफ 40 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की। वहीं आजमगढ़ में बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने जीत दर्ज की। दिल्ली के राजिंदर नगर विधानसभा सीट के नतीजे आज घोषित किए गए, जहां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने 11,555 मतों से आसान जीत दर्ज की। त्रिपुरा टाउन बारदोवाली विधानसभा सीट के परिणाम भी घोषित किए गए हैं। सीएम माणिक साहा ने वहां से जीत दर्ज की।

By-Polls Result: शिअद के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान संगरूर से जीते
बता दें कि लोकसभा की तीन और विधानसभा की पांच सीटों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। मतदान 23 जून को हुआ था। लोकसभा की दो सीटें उत्तर प्रदेश (आजमगढ़ और रामपुर) में हैं, और दूसरी पंजाब (संगरूर) में है। इस बीच संगरूर में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान ने आप के गुरमेल सिंह को पीछे छोड़ते हुए आराम से जीत दर्ज की है। सात विधानसभा सीटें त्रिपुरा, झारखंड, आंध्र प्रदेश और दिल्ली में फैली हुई हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई।
By-Polls Result: मायावती ने रामपुर से नहीं लड़ा चुनाव
सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई और फिर ईवीएम खोली गई। रामपुर से भाजपा ने घनश्याम सिंह लोधी को मैदान में उतारा था और वो पार्टी की उम्मीदों पर बिल्कुल खड़े उतरे। बता दें कि लोधी हाल ही में पार्टी में शामिल हुए हैं। आजम खान द्वारा चुने गए असीम राजा सपा के उम्मीदवार हैं। मायावती के नेतृत्व वाली बसपा रामपुर से चुनाव नहीं लड़ी। आजमगढ़ सीट पर बीजेपी के दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’सपा के धर्मेंद्र यादव और बसपा के शाह आलमके बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखा गया, लेकिन गिनती के बाद पता चला है कि निरहुआ सबको पीछे छोड़ आगे बढ़ गए हैं।
संगरूर में, इस साल के शुरुआत में राज्य विधानसभा चुनावों में विधायक के रूप में चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान के लोकसभा से इस्तीफे के बाद उपचुनाव जरूरी थी। आप ने पार्टी के संगरूर जिला प्रभारी गुरमेल सिंह को मैदान में उतारा, लेकिन वो शिअद के उम्मीदवार से हार गए । मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के पूर्व धूरी विधायक दलवीर सिंह गोल्डी, जबकि भाजपा उम्मीदवार बरनाला के पूर्व विधायक केवल ढिल्लों हैं, जो 4 जून को पार्टी में शामिल हुए थे।
यह भी पढ़ें:
- By-Polls Result: बीजेपी की बढ़त से अखिलेश यादव की बढ़ी चिंता; दोनों सीटों पर कड़ी टक्कर
- 3 अक्टूबर: बिहार में RJD और कांग्रेस का टूटा गठबंधन! पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें…