BJP सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर मुस्लिम तुष्टीकरण करने का आरोप लगाया है। साथ ही सांसद तिवारी ने मांग की है कि दिल्ली में छठ पर्व (Chhath Pooja 2021) से जुड़ी तैयारियां जल्द शुरू की जाएं। उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने CM अरविंद केजरीवाल को पत्रकर लिखकर मुख्यमंत्री पर हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। BJP सांसद ने कहा कि AAP सरकार छठ पूजा को लेकर गम्भीर नहीं है। उनका कहना है कि छठ पूर्वांचल ही नहीं बल्कि भारत की संस्कृति का अभिन्न अंग है।
‘जल्द शुरू की जाए छठ पूजा की तैयारी’
सांसद मनोज तिवारी ने AAP सरकार द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से 12 अक्टूबर को दिशा निर्देश मांगे जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर केजरीवाल सरकार छठ पूजा को लेकर गंभीर होती तो प्रतिबंध लगाने से पहले सितंबर में ही दिशा निर्देश मांग लिए जाने चाहिए थे। सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार से दिल्ली में सार्वजनिक छठ पूजा की तैयारी जल्द से जल्द शुरू कराए जाने को कहा है।

यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2021: Manoj Tiwari हुए घायल, छठ पूजा बैन को लेकर Arvind Kejriwal के घर के बाहर कर रहे थे प्रदर्शन
सार्वजनिक तौर पर ‘छठ’ पर्व मनाये जाने पर प्रतिबंध
इससे पहले छठ पूजा बैन को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे मनोज तिवारी घायल हो गए थे। दरअसल बीते साल कोरोना की दूसरी लहर में दिल्ली की खराब स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार किसी भी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों के विषय में काफी सोच-समझ कर फैसला ले रही है। यही कारण है कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में यमुना नदी और अन्य स्थानों पर सार्वजनिक तौर पर ‘छठ’ पर्व मनाये जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
दिल्ली में अभी भी कोरोना संक्रमण पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, जिसके कारण दिल्ली सरकार अब भी अलर्ट मोड पर चल रही है। बता दें कि पिछले साल भी दिल्ली सरकार और हाईकोर्ट ने छठ पूजा पर रोक लगा दी थी उस वक्त भी केजरीवाल और मनोज तिवारी के बीच ट्विटर वॉर हुई थी।