MP Arjun Singh: भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका देते हुए बैरकपुर से लोकसभा सांसद अर्जुन सिंह रविवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए। सांसद ने अभिषेक बनर्जी के साथ बैठक करने के बाद तृणमूल कांग्रेस का हाथ थाम लिया। बता दें कि नेता पहले टीएमसी के विधायक थे और 14 मार्च 2019 को भाजपा में शामिल हुए थे। वह बाद के आम चुनाव में निचले सदन के लिए चुने गए थे।
सूत्रों के अनुसार, टीएमसी में शामिल होने के बाद अर्जुन सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने वाली हैं, जो शायद पश्चिम बंगाल राज्य तक सीमित नहीं है। सूत्रों ने दावा किया है कि ऐसी संभावना है कि उन्हें बिहार का प्रभार दिया जाएगा और वे कल ही पटना के लिए रवाना हो सकते हैं।

MP Arjun Singh ने भाजपा पर लगाया आरोप
टीएमसी में शामिल होने से पहले अर्जुन सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल और केरल जैसे राज्यों में भाजपा में कुछ ‘कमियां’ थीं। उन्होंने यह भी दावा किया कि वह श्रम विभाग के कार्यों से संबंधित चर्चा करने के लिए राज्य सरकार से मिलने जा रहे हैं। हालांकि, उसके कुछ समय बाद ही उनके टीएमसी में शामिल होने की खबरें आईं।
कुछ दिन पहले, सिंह ने दावा किया था कि उन्हें खुले हाथ से काम करने की अनुमति नहीं है। उन्होंने मीडिया को बताया कि राज्य इकाई की अगुवाई करने वाले नेता जमीनी कार्यकर्ताओं के लिए राज्य में अपनी दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों को अंजाम देना बहुत मुश्किल बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम पश्चिम बंगाल में टीएमसी को सत्ता से बेदखल नहीं कर सकते।

MP Arjun Singh के घर पर हुए कई बार हमले
बताते चलें कि कभी ममता बनर्जी सरकार के कटु आलोचक रहे अर्जुन सिंह के आवास पर बार-बार बम हमले हुए। पहले हमले में 8 सितंबर, 2021 को सुबह 6.30 बजे के बीच जगदल में उनके ‘मजदूर भवन’ के बाहर 3 देसी बम फेंके गए थे। तत्कालीन भाजपा नेता ने आरोप लगाया था कि तृणमूल कांग्रेस उनकी ‘हत्या’ की साजिश रच रही है। कुछ ही हफ्ते पहले मई 2022 में उनके घर पर एक और सॉकेट बम फेंका गया था, जिस पर उन्होंने एक स्थानीय टीएमसी पार्षद का हाथ होने का आरोप लगाया था।
संबंधित खबरें…
- BJP MLA Rajeshwar Singh: UP BJP विधायक अब करेंगे सुप्रीम कोर्ट में वकालत
- सुनील जाखड़ ने BJP का दामन थामा तो Captain Amarinder Singh बोले- सही पार्टी में सही आदमी
- Azam Khan के समर्थन में उतरीं Mayawati, बोलीं- मुस्लिमों को टारगेट कर रही है BJP सरकार